द इंडियन व्यू

फॉर्म में लौटी यूपी योद्धाज, यू मुम्बा के खिलाफ जीत से करना चाहेगी वापसी

दिल्ली : लगातार दमदार प्रदर्शन और रणनीतिक सूझबूझ की झलक दिखाने के बाद यूपी योद्धाज अब प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 12 में दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 13 अक्टूबर को यू मुम्बा से भिड़ेंगे। यह मुकाबला एक…

Ragwendra P Singh
October 12, 2025
2 min read
फॉर्म में लौटी यूपी योद्धाज, यू मुम्बा के खिलाफ जीत से करना चाहेगी वापसी

दिल्ली : लगातार दमदार प्रदर्शन और रणनीतिक सूझबूझ की झलक दिखाने के बाद यूपी योद्धाज अब प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 12 में दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 13 अक्टूबर को यू मुम्बा से भिड़ेंगे।

यह मुकाबला एक बार फिर रोमांच से भरपूर होने का वादा करता है। हालिया नतीजे भले ही टीम के प्रयासों को पूरी तरह नहीं दर्शा पा रहे हों, लेकिन योद्धाज एक ऐसी कबड्डी शैली गढ़ रहे हैं जिसमें अनुशासन, आत्मविश्वास और अनुकूलन की झलक साफ दिखती है।

गुजरात जायंट्स के खिलाफ दो अंकों से मिली करीबी हार, जहां गुमान सिंह ने 14 अंकों की शानदार रेडिंग दिखाई और डिफेंस ने भी अनुशासन बनाए रखा, इस बात का संकेत थी कि टीम अपने मुकम्मल प्रदर्शन के करीब पहुंच रही है। लीग के निर्णायक चरण में प्रवेश करते हुए यूपी योद्धाज अब इन करीबी मुकाबलों को जीत में बदलने की दिशा में अग्रसर हैं।

मुख्य कोच जसवीर सिंह और सहायक कोच उपेंद्र मलिक ने टीम में एक संयमित लेकिन आक्रामक सोच विकसित की है, जो दबाव की परिस्थितियों में भी टिके रहना जानती है और हर मैच से सीख रही है।

टीम की वापसी में सबसे आगे हैं गुमान सिंह, जिनका हालिया फॉर्म प्रेरणादायक रहा है। उनके साथ भवानी राजपूत और गगन गौड़ा की जोड़ी मिलकर एक ऐसा रेडिंग तिकड़ी बनाती है जो किसी भी मजबूत डिफेंस को तोड़ने में सक्षम है।

उम्मीद है कि यह तिकड़ी मैच की शुरुआत से ही यू मुम्बा के कॉर्नर खिलाड़ियों पर दबाव बनाए रखेगी और पूरे खेल में तेज रफ्तार बनाए रखेगी। डिफेंस में सुमित सांगवान, आशीष सिंह, हितेश और महेंद्र सिंह की जोड़ी लगातार सामंजस्य बिठा रही है।

हितेश का सटीक टाइमिंग और सुमित की लीडरशिप ने योद्धाज को निर्णायक पलों में संयम बनाए रखने में मदद की है। यह बात संतुलित मुम्बा टीम के खिलाफ अहम साबित हो सकती है। हालांकि प्लेऑफ़ की राह कठिन है, लेकिन मजबूत टीमों को लगातार कड़ी टक्कर देना इस बात का प्रमाण है कि यूपी योद्धाज का फ़लक पर छाना अब दूर नहीं।

टीम का बढ़ता आत्मविश्वास और तालमेल यह दर्शाता है कि दिल्ली का मंच उनके लिए सीख को परिणामों में बदलने का सही अवसर है। यहां जीत न केवल अंकतालिका में राहत देगी, बल्कि सीजन के अंतिम चरण में यूपी योद्धाज की जोश और जुझारूपन भरी वापसी की शुरुआत भी साबित हो सकती है, क्योंकि यह टीम हार मानना जानती ही नहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।