द इंडियन व्यू

युवा टीम की तैयारी व अनुभव पर सवाल, अमित मिश्रा ने पिच को दोषी ठहराने से किया इनकार

भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट में 30 रन की करीबी हार मिली। दूसरी पारी में जीत के लिए टीम को केवल 124 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन 93 रन पर 9 विकेट गंवाकर टीम समेट गई।…

Ragwendra P Singh
November 18, 2025
2 min read
युवा टीम की तैयारी व अनुभव पर सवाल, अमित मिश्रा ने पिच को दोषी ठहराने से किया इनकार

भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट में 30 रन की करीबी हार मिली। दूसरी पारी में जीत के लिए टीम को केवल 124 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन 93 रन पर 9 विकेट गंवाकर टीम समेट गई।

इस हार के बाद कुछ पूर्व दिग्गजों ने पिच की खराब हालत को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का मानना है कि असली समस्या खिलाड़ियों की तैयारी और स्किल्स में है। मिश्रा ने कहा, "विकेट को दोष देना आसान है, लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों को खुद पर ध्यान देना होगा। यह पहली बार नहीं है कि ऐसी पिच मिली हो।

इंग्लैंड जैसे देशों में स्विंग का सामना करने के लिए खिलाड़ी अपनी स्किल्स सुधारते हैं। हमें समझना होगा कि अलग-अलग पिच पर किस तरह बल्लेबाजी करनी है।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारतीय टीम अभी युवा खिलाड़ियों से भरी है और अनुभव की कमी स्पष्ट है। "सीनियर खिलाड़ियों और कोच को खिलाड़ियों के साथ संवाद बढ़ाना होगा।

साभार : गूगल

फुट मूवमेंट और शॉट चयन इस तरह की पिच पर अहम हैं। यह टैलेंटेड खिलाड़ी हैं, भविष्य में यह टीम शानदार प्रदर्शन करेगी," मिश्रा ने कहा। मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 159 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाकर मामूली बढ़त हासिल की।

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की टीम 153 रन तक सिमट गई, लेकिन कप्तान टेंबा बावुमा की नाबाद 55 रनों की पारी ने भारत के सामने 124 रनों का आसान सा लक्ष्य रखा।

भारत की पारी में चोटिल कप्तान शुभमन गिल नहीं खेल पाए और युवा टीम 93 रन पर 9 विकेट खोकर हार गई। इस हार ने टीम के अनुभव और मैच सिचुएशन से निपटने की क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।