द इंडियन व्यू

युकी भांबरी और माइकल वीनस मियामी ओपन से पहले दौर में बाहर

भारत के युकी भांबरी और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार माइकल वीनस मियामी ओपन के पहले दौर में जॉन पैट्रिक स्मिथ और सैंडर्स एरेंड्स से हारकर बाहर हो गए। युकी और वीनस को अंतिम 32 के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के स्मिथ और नीदरलैंड…

Ragwendra P Singh
March 24, 2026
1 min read
युकी भांबरी और माइकल वीनस मियामी ओपन से पहले दौर में बाहर

भारत के युकी भांबरी और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार माइकल वीनस मियामी ओपन के पहले दौर में जॉन पैट्रिक स्मिथ और सैंडर्स एरेंड्स से हारकर बाहर हो गए।

युकी और वीनस को अंतिम 32 के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के स्मिथ और नीदरलैंड के एरेड्स ने एक घंटे 52 मिनट में 4 . 6, 7 . 5, 15 . 13 से हराया।

साभार : गूगल

इन दोनों जोड़ियों के बीच यह पहला ही मुकाबला था। युकी इस महीने की शुरूआत में आंद्रे गोरानसन के साथ इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।