यामी गौतम की 'नई नवेली' ने मारी बाजी, 'प्रहार' की रफ्तार धीमी
मुंबई : बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' ने पहले दिन राजकुमार राव अभिनीत 'प्रहार' को पीछे छोड़ दिया है। दोनों फिल्मों ने सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत की, लेकिन कमाई के मामले में यामी की सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म…

मुंबई : बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' ने पहले दिन राजकुमार राव अभिनीत 'प्रहार' को पीछे छोड़ दिया है। दोनों फिल्मों ने सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत की, लेकिन कमाई के मामले में यामी की सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म आगे रही।सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'नई नवेली' ने देशभर में 6,281 शोज के जरिए पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, फिल्म की दुनियाभर में कमाई 4.58 करोड़ रुपये बताई गई है।दूसरी ओर, कोर्टरूम ड्रामा 'प्रहार' ने देशभर में 4,133 शोज के जरिए पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह शुरुआती कारोबार में 'नई नवेली' ने बढ़त हासिल की। हालांकि, दोनों फिल्मों के सामने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने की चुनौती है। आने वाले दिनों में दर्शकों की प्रतिक्रिया और कमाई के आंकड़े तय करेंगे कि इनमें से कौन-सी फिल्म रफ्तार पकड़ पाती है।दोनों हिंदी फिल्मों को दक्षिण भारतीय फिल्मों से भी कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। उपलब्ध शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, विजय देवरकोंडा की 'रणबाली' ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रजनीकांत की 'जेलर 2' ने दो दिनों में दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। 'नई नवेली' को लेकर समीक्षकों और दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली बताई जा रही है, जबकि 'प्रहार' को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद शुरुआती कमाई में अपेक्षित बढ़त नहीं मिली। अब दोनों फिल्मों के लिए वीकेंड का प्रदर्शन अहम रहेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग
सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में
रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला…
सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- उनकी जगह लेना संभव नहीं
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाता है, जबकि उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि…
'अक्का' के टीजर में दिखी सत्ता और संघर्ष की कहानी, दमदार भूमिकाओं में कीर्ति-राधिका
मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के…
