यामल का शानदार शॉट, बार्सिलोना को ला लिगा में फिर शीर्ष स्थान
लामिन यामल ने एक शानदार वॉली शॉट से दर्शनीय गोल किया जिससे बार्सिलोना ने रविवार को स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा में सबसे निचले स्थान पर काबिज ओविएडो को 3-0 से हराकर दोबारा से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। दूसरे…

लामिन यामल ने एक शानदार वॉली शॉट से दर्शनीय गोल किया जिससे बार्सिलोना ने रविवार को स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा में सबसे निचले स्थान पर काबिज ओविएडो को 3-0 से हराकर दोबारा से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
दूसरे हाफ में डैनी ओल्मो और राफिन्हा ने ओविएडो की रक्षापंक्ति की गलतियों का फायदा उठाकर गोल दागे। यामल ने पेनल्टी स्पॉट के पास से बाइसाइकिल किक लगाकर 73वें मिनट में अपना गोल दागा। ओल्मो के क्रॉस पर यामल ने अपने बाएं पैर से गेंद को गोलपोस्ट के कोने में पहुंचाया।
यामल का इस सत्र में ला लिगा में यह आठवां गोल था। बार्सिलोना के इस जीत से 21 मैच में 52 अंक हो गए हैं। रियाल मैड्रिड के इतने ही मैच में 51 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर खिसक गया है।

एटलेटिको मैड्रिड ने मालोर्का को 3-0 से हराया और वह लीग में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस साल खेले गए छह मैचों में यह पहला अवसर था जब एटलेटिको ने एक से अधिक गोल किए। उसके 21 मैच में 44 अंक हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
