द इंडियन व्यू

यश ताइक्वांडो अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। यश ताइक्वांडो अकादमी ने अपने होनहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अकादमी परिसर में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों ने हाल ही में लखनऊ में हुई 7वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 में 3 स्वर्ण, 5…

Ragwendra P Singh
January 29, 2025
2 min read
यश ताइक्वांडो अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। यश ताइक्वांडो अकादमी ने अपने होनहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अकादमी परिसर में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों ने हाल ही में लखनऊ में हुई 7वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 में 3 स्वर्ण, 5 रजत तथा 4 कांस्य सहित 12 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया था।

इन पदक विजेताओं को मंगलवार को गोमतीनगर विस्तार स्थित अकादमी परिसर में आयोजित समारोह में सब रजिस्ट्रार नवीन सिंह ने सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इसके साथ उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव राज कुमार व अकादमी के सहायक कोच सिराज हसीब खान ने भी बधाई प्रेषित की। यह जानकारी यश ताइक्वांडो अकादमी के प्रशिक्षक हिम प्रीत सिंह ने दी।

चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों में विशेष्ठा दुबे (सब जूनियर महिला अंडर-47 किग्रा), अंशिका मौर्या (कैडेट महिला अंडर-172 सेमी), आराध्या श्रीवास्तव (सब जूनियर महिला अंडर-38 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।

इसके अलावा सिद्धिक्षा चतुर्वेदी (सब जूनियर महिला अंडर-47 किग्रा), अभ्युदय (कैडेट पुरुष अंडर-168 सेमी), समत्वा शर्मा (सब जूनियर पुरुष अंडर-44 किग्रा), आराध्या आनन्द (सब जूनियर महिला अंडर-16 किग्रा), अस्लेशा बाजपेई (सब जूनियर महिला अंडर-32 किग्रा) ने रजत पदक जीते।

चैतन्य शिखर (कैडेट पुरुष अंडर-180 सेमी), अमित विक्रम कृष्णा (सब जूनियर पुरुष अंडर-50 किग्रा), अवंतिका आनन्द (सब जूनियर महिला अंडर-38 किग्रा), दृष्टांत किशोर (सब जूनियर पुरुष अंडर-41 किग्रा) को कांस्य पदक मिले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।