द इंडियन व्यू

यमुनानगर: चोरी के सीमेंट बैग सहित टैंपो को पुलिस ने पकड़ा

यमुनानगर : जगाधरी की अनाज मंडी के एक सीमेंट गोदाम से सीमेंट बैग चोरी कर ले जा रहे टैंपो को पुलिस की टीम ने नाका लगाकर जिला लघु सचिवालय के सामने पकड़ लिया। जिसमें से 25 से अधिक चोरी के जे के सीमेंट बैग बरामद हुए। चालक…

Ragwendra P Singh
July 1, 2025
2 min read
यमुनानगर: चोरी के सीमेंट बैग सहित टैंपो को पुलिस ने पकड़ा

यमुनानगर : जगाधरी की अनाज मंडी के एक सीमेंट गोदाम से सीमेंट बैग चोरी कर ले जा रहे टैंपो को पुलिस की टीम ने नाका लगाकर जिला लघु सचिवालय के सामने पकड़ लिया। जिसमें से 25 से अधिक चोरी के जे के सीमेंट बैग बरामद हुए।

चालक सहित तीन चोर टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने टैंपो को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीमेंट गोदाम के मालिक मोहित जैन ने मंगलवार को बताया कि पिछले 15 दिनों से उसके गोदाम से सीमेंट के बैग चोरी हो रहे थे। शक होने पर उसने अपने आस पड़ोस के लोगों को बताया और स्वयं भी रात को निगरानी करने लगा। कल रात को सूचना मिली कि गोदाम के बाहर एक टैंपो खड़ा हुआ है। उसने इसकी सूचना डॉयल 112 को दी और फिर पुलिस ने टैंपो पकड़ लिया। टेंपो चालक सहित तीन चोर मौके से फरार हो गए। मोहित जैन ने हुड्डा थाना पुलिस को इस बारे में कल शिकायत भी दी थी और देर रात सीमेंट चोरी के बैग सहित टैंपो पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 250 के करीब बैग चोरी हुए है जिनकी करीब एक लाख रूपये कीमत है।

हुडा थाने के प्रभारी राजवीर ने बताया की अनाज मंडी जगाधरी के एक सीमेंट के गोदाम से सीमेंट बैग चोरी होने की शिकायत मिली थी। जिस आधार पर देर रात को सूचना के आधार पर डॉयल 112 व हुड्डा थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त नाका लगाकर सीमेंट चोरी कर ले जा रहे टेंपो को शक के आधार पर रोका तो चालक सहित तीन चोर टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गए। टैंपो में 25 से 30 चोरी के सीमेंट के बैग बरामद हुए हैं। पुलिस टैंपो चालक सहित चोरों की तलाश कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।