द इंडियन व्यू

म्यांमार प्रशिक्षित प्रीपाक उग्रवादी इम्फाल पूर्व से गिरफ्तार

इंफाल : सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी पर इंफाल पूर्व से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन प्रीपाक के एक म्यांमार प्रशिक्षित उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने आज दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किया गया कोन्था…

Ragwendra P Singh
July 21, 2025
1 min read
म्यांमार प्रशिक्षित प्रीपाक उग्रवादी इम्फाल पूर्व से गिरफ्तार

इंफाल : सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी पर इंफाल पूर्व से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन प्रीपाक के एक म्यांमार प्रशिक्षित उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने आज दी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किया गया कोन्था अहलुप माखा लेईकाई निवासी कोंजेंगबाम तोम्बा सिंह उर्फ लिंगम (38) पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक (प्रीपाक) में स्वयंभू सार्जेंट मेजर के पद पर कार्यरत था। अधिकारियों ने पुष्टि की कि भारत लौटने से पहले उसने म्यांमार के तनाल स्थित संगठन के अड्डे पर सैन्य प्रशिक्षण लिया था।

वह भूमिगत गतिविधियों विशेष रूप से प्रीपाक के लिए भर्ती करने में शामिल रहा। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2024 में उसने उग्रवादी रैंक में एक नए सदस्य को शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह गिरफ्तारी उसके आवास पर छापेमारी के दौरान हुई। अधिकारी अब उसके नेटवर्क का पता लगाने और संभावित बड़े विद्रोही अभियानों का पर्दाफाश करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।