मोहम्मद हमदान व कनिष्का अंडर-10 आयु वर्ग में चैंपियन
लखनऊ। मोहम्मद हमदान व कनिष्का ने टीपीएल रैंकिंग उत्तर प्रदेश टेनिस टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन के साथ अंडर-10 आयु वर्ग में खिताब अपने नाम किए। टीपीएल रैंकिंग उत्तर प्रदेश टेनिस टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन…

लखनऊ। मोहम्मद हमदान व कनिष्का ने टीपीएल रैंकिंग उत्तर प्रदेश टेनिस टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन के साथ अंडर-10 आयु वर्ग में खिताब अपने नाम किए।
टीपीएल रैंकिंग उत्तर प्रदेश टेनिस टूर्नामेंट
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में बालक अंडर-10 आयु वर्ग के फाइनल में मोहम्मद हमदान ने अव्यान जैन को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

दूसरी ओर बालिका अंडर-10 के फाइनल में कनिष्का चैंपियन बनीं, जिन्होनें अक्षिता को 4-1 से शिकस्त देकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में आयुष्मान ने अथर्व को 4-0 से जबकि अर्णव ने प्रणय को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में आद्या ने अन्वेषा को 4-1 से पराजित किया, वहीं आशी ने अन्या को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
