द इंडियन व्यू

बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर प्रैक्टिस में उतरे मोहम्मद शमी

22 जनवरी से भारत बनाम इंग्लैंड पांच मैच की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए एकजुट हुए। Courtesy: PTI इस दौरान हर…

Ragwendra P Singh
January 20, 2025
2 min read
बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर प्रैक्टिस में उतरे मोहम्मद शमी

22 जनवरी से भारत बनाम इंग्लैंड पांच मैच की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए एकजुट हुए।

Courtesy: PTI

इस दौरान हर किसी की नजरें मोहम्मद शमी पर थी, जो 14 महीने बाद टीम में लौटे। शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के रूप में खेला था। टीम में लौटे हुए शमी ने एक घंटे से अधिक समय तक पूरी लय में गेंदबाजी की।

हालांकि अपने बाएं घुटने पर भारी पट्टी बांधकर शमी ने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में शुरुआत में छोटे रनअप के साथ धीमी गेंदबाजी की और फिर पूरे रनअप के साथ गेंदबाजी की गति को बढ़ाया।

उन्होंने लगभग एक घंटे तक गेंदबाजी करने के बाद फील्डिंग अभ्यास में भी हिस्सा लिया। शमी की फिटनेस को लेकर संदेह था। उन्होंने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे युवा बल्लेबाजों को अपनी गति और सटीक लाइन लेंथ से परेशान कर हर तरह की चिंताओं को दूर किया।

इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने उनके खिलाफ कुछ आक्रामक शॉट लगाये। गेंदबाजी अभ्यास खत्म करने के बाद उन्होंने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल से बातचीत की। एकमात्र क्षण जब शमी थोड़ा असहज दिखे, वह तब था जब वह लंगड़ाते हुए चेंजिंग रूम में वापस गए, लेकिन वह तुरंत मैदान पर लौट आए।

शमी को टी20 टीम में शामिल किया जाना एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि टीम 19 फरवरी से दुबई और पाकिस्तान में शुरू होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने तेज आक्रमण को मजबूत करना चाहती है।

जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है ऐसे में शमी की फिटनेस भारत की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शमी ने घरेलू क्रिकेट से वापसी करने के बाद राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के बाद विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में भी भाग लिया।

बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। वह टीम से रविवार रात को जुड़ेंगे। भारतीय टीम के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ अर्शदीप आज शाम टीम से जुड़ेंगे। उनके अलावा पूरी टीम यहां है।’’ जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम ने रविवार को विश्राम करने का फैसला किया। टीम सोमवार को अपने पहले अभ्यास सत्र में भाग लेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।