द इंडियन व्यू

मोहम्मद शमी का दर्द : 130 विकेट लेने के बाद भी ‘टी20 गेंदबाज’ नहीं माने जाते!

मोहम्मद शमी पिछले एक साल से भारत की टी20 और वनडे टीम से बाहर हैं। वह वनडे में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। टी20 फॉर्मेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है, हालांकि टी20 इंटरनेशनल मैचों में वह कम दिखे…

Ragwendra P Singh
April 1, 2026
3 min read
मोहम्मद शमी का दर्द : 130 विकेट लेने के बाद भी ‘टी20 गेंदबाज’ नहीं माने जाते!

मोहम्मद शमी पिछले एक साल से भारत की टी20 और वनडे टीम से बाहर हैं। वह वनडे में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। टी20 फॉर्मेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है, हालांकि टी20 इंटरनेशनल मैचों में वह कम दिखे हैं।

आईपीएल के पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था लेकिन उससे पहले तक वह लगातार कुछ सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चुनिंदा भारतीय गेंदबाजों में शामिल रहे। 2023 में पर्पल कैप तक जीता था।

इसके बाद भी शायद उन्हें टी20 का गेंदबाज नहीं समझा जाता। इस पर शमी का दर्द छलका है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 सालों में उन्होंने 130 के करीब विकेट लिए हैं, फिर भी उन्हें टी20 गेंदबाज नहीं समझा जाता तो वो क्या कर सकते हैं।

साभार : गूगल

एक पॉडकास्ट में शमी ने कहा, ‘आईपीएल के बाद पिछला रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए कि अगर इंडियन बोलर आसपास भी हो मेरे, आईपीएल में भी, फिर भी मैं टी20 का बोलर नहीं हूं।’

इसके बाद होस्ट बोलते हैं कि आप आईपीएल में पर्पल कैप होल्डर हो फिर भी आपको टी20 का गेंदबाज नहीं मानते लोग, क्यों? इस पर शमी कहते हैं, 'लास्ट के 5-6 सालों में देख लीजिए कि 130 विकेटों के आसपास हैं। इससे ज्यादा आप क्या लोगे किसी बोलर से।' इस पर होस्ट ने पूछा कि इसकी क्या वजह है? आपने पीआर वगैरह पर पैसा खर्च नहीं किया, इसलिए ये होता है क्या? इसके जवाब में शमी कहते हैं कि हो सकता है।

मोहम्मद शमी टेस्ट में तो करीब दो-ढाई साल से बाहर हैं। वाइट बॉल इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका पिछला मैच 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था, जिसे रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता था। टूर्नामेंट में शमी भारत की तरफ से संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

उसके बाद से ही वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इस बीच डोमेस्टिक क्रिकेट में भी वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे लेकिन उन्हें न तो पिछले साल एशिया कप के स्क्वाड में जगह मिली और न ही इस साल टी20 क्रिकेट विश्व कप में।

चयनकर्ताओं के इस फैसले पर तब कुछ एक्सपर्ट ने सवाल भी उठाए थे। शमी के अब 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर भी संदेह के बादल छाए हुए हैं। मोहम्मद शमी आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन करते आए हैं लेकिन पिछला सीजन उनके लिए अच्छा नहीं गया था। आईपीएल 2025 में वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे लेकिन 9 मैच में सिर्फ 6 विकेट ही चटका पाए थे। इस बार वह लखनऊ सुपर जॉइंट्स का हिस्सा हैं।

शमी 2019 से लेकर 2024 तक लगातार आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स की तरफ से 2019 में 19 विकेट, 2020 में 20 विकेट और 2021 में 19 झटके थे।

2022 में शमी गुजरात टाइटंस के साथ चले गए और उन्होंने 20 विकेट झटके। आईपीएल 2023 में उन्होंने 28 विकेट झटके और पर्पल कैप जीता। आईपीएल 2024 में वह नहीं खेले थे और पिछले साल यानी आईपीएल 2025 में वह सिर्फ 6 विकेट ही ले पाए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।