मोहम्मद नवाज़ का धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान ने पहली बार घरेलू त्रिकोणीय सीरीज जीती
त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच में जीत के हीरो ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज रहे, जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से न सिर्फ टीम को जीत…

त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच में जीत के हीरो ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज रहे, जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
फाइनल में मोहम्मद नवाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। इन तीन विकेटों के साथ नवाज अब टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
मोहम्मद नवाज ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ फाइनल के दौरान पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाजों उमर गुल और सईद अजमल (दोनों 85 विकेट) को पीछे छोड़ा। मोहम्मद नवाज ने 86 टी20 मैचों में 86 विकेट चटकाए हैं। इसके साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 150 विकेट भी पूरे किए।

श्रीलंका के खिलाफ नवाज के अलावा शाहीन अफरीदी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए। टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में नवाज से आगे हारिस राउफ, शाहीन अफरीदी, शादाब खान और शाहिद अफरीदी हैं।
पाकिस्तान ने शनिवार को फाइनल मुकाबले श्रीलंका को आठ गेंदे शेष रहते छह विकेट से हराकर टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला का खिताब अपने नाम किया। सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद नवाज को 'प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज' के पुरस्कार से नवाजा गया। इस टूर्नामेंट की तीसरी टीम जिम्बाब्वे थी।
पाकिस्तान ने पहली बार घरेलू सरजमीं पर त्रिकोणीय श्रृंखला का फाइनल जीता है। इससे पहले उन्होंने घर पर तीन एकदिवसीय त्रिकोणीय-सीरीज फाइनल और एक एशियन टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला था, और सभी हार गए थे।
पाकिस्तान ने पहली बार घरेलू सरजमीं पर त्रिकोणीय श्रृंखला का फाइनल जीत है। इससे पहले उन्होंने घर पर तीन एकदिवसीय त्रिकोणीय-सीरीज फाइनल और एक एशियन टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला था, और सभी हार गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
