द इंडियन व्यू

मोहम्मद कैफ ने बढ़ाया इटावा का मान, यूपी की सीनियर टीम में मिली जगह

उत्तर प्रदेश हॉकी फेडरेशन ने आगामी सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की आधिकारिक टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में इटावा जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मोहम्मद कैफ को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के…

Ragwendra P Singh
October 15, 2026
1 min read
मोहम्मद कैफ ने बढ़ाया इटावा का मान, यूपी की सीनियर टीम में मिली जगह

उत्तर प्रदेश हॉकी फेडरेशन ने आगामी सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की आधिकारिक टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में इटावा जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मोहम्मद कैफ को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सीनियर नेशनल टीम में शामिल किया गया है।

कैफ का सीनियर नेशनल टीम में चुना जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे इटावा जिले के खेल प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है। मोहम्मद कैफ के चयन पर इटावा हॉकी फेडरेशन के सचिव जितेंद्र सिंह भदौरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ी को बधाई दी है।

साभार : गूगल

फेडरेशन के कोषाध्यक्ष डॉ हिमांशु सक्सेना, उपाध्यक्ष अनवर फैयाज़, राजीव सक्सेना, सनी वर्मा, सोमनाथ वर्मा, आशीष मिश्रा, अनुग्रह चौहान अन्य फेडरेशन सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि कैफ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे और उत्तर प्रदेश टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसी माह झांसी में हाे रही 16 वीं राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में कैफ खेलेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।