द इंडियन व्यू

मोंटे कार्लो में मेदवेदेव की शर्मनाक हार, गुस्से में रैकेट पटकते दिखे

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में मातेओ बेरेत्तिनी के खिलाफ 6-0, 6-0 की करारी हार के बाद अपना रैकेट लाल क्लेकोर्ट पर सात बार पटक दिया। दसवीं रैंकिंग पर मौजूद मेदवेदेव यह मुकाबला…

Ragwendra P Singh
April 9, 2026
1 min read
मोंटे कार्लो में मेदवेदेव की शर्मनाक हार, गुस्से में रैकेट पटकते दिखे

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में मातेओ बेरेत्तिनी के खिलाफ 6-0, 6-0 की करारी हार के बाद अपना रैकेट लाल क्लेकोर्ट पर सात बार पटक दिया।

दसवीं रैंकिंग पर मौजूद मेदवेदेव यह मुकाबला महज़ 49 मिनट में हार गए। उन्होंने मैच के दौरान पांच डबल फॉल्ट किए, जबकि बेरेत्तिनी ने एक भी डबल फॉल्ट नहीं किया।

AFP

यह इस साल क्ले कोर्ट पर मेदवेदेव का पहला मैच था। इससे पहले उन्होंने हाल ही में इंडियन वेल्स में हार्डकोर्ट पर शीर्ष रैंकिंग वाले कार्लोस अल्काराज को हराया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।