समाचार पोर्टल

मैसूरु-मडिकेरी मार्ग पर भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

मैसूरु : कर्नाटक के मैसूरु जिले के पिरियापट्टण तालुक के कीरनहल्ली गेट के पास शुक्रवार तड़के एक निजी बस और लॉरी के बीच आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।पुलिस के अनुसार,…

Ragwendra P Singh
October 16, 2026
2 min read
मैसूरु-मडिकेरी मार्ग पर भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

मैसूरु : कर्नाटक के मैसूरु जिले के पिरियापट्टण तालुक के कीरनहल्ली गेट के पास शुक्रवार तड़के एक निजी बस और लॉरी के बीच आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।पुलिस के अनुसार, हादसा शुक्रवार तड़के करीब 3.30 बजे हुआ। मैसूरु से मडिकेरी जा रही निजी बस की मडिकेरी की ओर से मैसूरु आ रही लॉरी से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और लॉरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में बस चालक सुनील (26), परिचालक संदेश (25) और बस यात्री अफताब (23) की पहचान हुई है। चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे में घायल 20 से अधिक यात्रियों को पिरियापट्टण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।बताया जा रहा है कि गुरुवार रात हुई भारी बारिश के कारण पेड़ की एक शाखा सड़क पर गिर गई थी। शाखा से बचने के प्रयास में लॉरी चालक ने वाहन को दाईं ओर मोड़ दिया, इसी दौरान सामने से आ रही निजी बस से उसकी टक्कर हो गई।मैसूरु जिला पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बालदंडी ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। इस संबंध में पिरियापट्टण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

कोलकाता: चोरबागान भगदड़ कांड में 7 गिरफ्तार, पूजा आयोजकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

अभिषेक सिंह कोलकाता: उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को मची भीषण भगदड़ के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल…

हरियाणा के टोहाना में बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; लाखों का सामान जलकर खाक

सरिता त्रिपाठी फतेहाबाद: हरियाणा के टोहाना शहर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) को उस समय हड़कंप मच गया, जब अमानी रोड स्थित एक बैटरी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और…

'सत्ता को रुतबा नहीं, जिम्मेदारी समझें', नए आईपीएस अधिकारियों को अमित शाह की नसीहत; कहा- प्रचार से दूर रहकर प्रदर्शन से पहचान बनाएं

राघवेंद्र प्रताप सिंह हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के नए आईपीएस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अपने पद को रुतबे के बजाय जिम्मेदारी के रूप में देखें। उन्होंने अधिकारियों से प्रचार से दूर रहने…

नशा तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

शिमला : शिमला जिला में चिट्टा तस्करी के एक मामले में आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली है। रामपुर पुलिस थाना में दर्ज मामले में आरोपी राजा नेगी निवासी झाकड़ी जिला शिमला की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। आरोपी के…