नशा तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
शिमला : शिमला जिला में चिट्टा तस्करी के एक मामले में आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली है। रामपुर पुलिस थाना में दर्ज मामले में आरोपी राजा नेगी निवासी झाकड़ी जिला शिमला की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। आरोपी के…

शिमला : शिमला जिला में चिट्टा तस्करी के एक मामले में आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली है। रामपुर पुलिस थाना में दर्ज मामले में आरोपी राजा नेगी निवासी झाकड़ी जिला शिमला की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। आरोपी के कब्जे से छह ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ था। विशेष न्यायाधीश-द्वितीय, किन्नौर स्थित रामपुर बुशहर की अदालत ने शनिवार को जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद इसे खारिज किया।पुलिस के अनुसार यह मामला 5 सितंबर 2026 को पुलिस थाना रामपुर में दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की धारा 21 और 29 के तहत अभियोग दर्ज है। मामले में पुलिस ने जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्य जुटाए और आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले से जुड़े तथ्यों को संकलित किया।आरोपी की ओर से अदालत में जमानत याचिका दायर की गई थी। पुलिस ने याचिका का विरोध करते हुए मामले से संबंधित तथ्यों और साक्ष्यों को अदालत के समक्ष रखा। पुलिस के अनुसार मामले में की गई पैरवी के बाद अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।एससपी शिमला गौरव सिंह ने रविवार को बताया कि जिला में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस ऐसे मामलों में जांच के दौरान साक्ष्य जुटाने और अदालत में प्रभावी पैरवी करने पर जोर दे रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता: चोरबागान भगदड़ कांड में 7 गिरफ्तार, पूजा आयोजकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
अभिषेक सिंह कोलकाता: उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को मची भीषण भगदड़ के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल…
हरियाणा के टोहाना में बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; लाखों का सामान जलकर खाक
सरिता त्रिपाठी फतेहाबाद: हरियाणा के टोहाना शहर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) को उस समय हड़कंप मच गया, जब अमानी रोड स्थित एक बैटरी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और…
'सत्ता को रुतबा नहीं, जिम्मेदारी समझें', नए आईपीएस अधिकारियों को अमित शाह की नसीहत; कहा- प्रचार से दूर रहकर प्रदर्शन से पहचान बनाएं
राघवेंद्र प्रताप सिंह हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के नए आईपीएस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अपने पद को रुतबे के बजाय जिम्मेदारी के रूप में देखें। उन्होंने अधिकारियों से प्रचार से दूर रहने…
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC के पास एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने दो आतंकी किए ढेर; गोलीबारी जारी
अभिषेक सिंह श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा बलों ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया है। अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ शनिवार (17…
