बल्लेबाजी में एकजुटता की कमी से हारी गुजरात टाइटन्स : कोच मैथ्यू हेडन
गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाजी कोच मैथ्यू हेडन चाहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग में टीम की लगातार दूसरी हार के बाद उनके बल्लेबाज और अधिक एकजुट होकर खेलें। अपने शीर्ष क्रम पर बहुत अधिक निर्भर गुजरात टाइटन्स शनिवार रात अपने…

गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाजी कोच मैथ्यू हेडन चाहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग में टीम की लगातार दूसरी हार के बाद उनके बल्लेबाज और अधिक एकजुट होकर खेलें।
अपने शीर्ष क्रम पर बहुत अधिक निर्भर गुजरात टाइटन्स शनिवार रात अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 211 रन के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही जबकि 11वें ओवर में टीम का स्कोर एक विकेट पर 107 रन था।
साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र के बीच पहले विकेट की 78 रन की साझेदारी ने टीम को अच्छा मंच दिया लेकिन बीच में विकेट गिरने से टीम का स्कोर सात विकेट पर 161 रन हो गया।

हेडन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ''वॉशी (वाशिंगटन) सुंदर अगर बिश्नोई जैसे किसी गेंदबाज के खिलाफ आक्रामण करने जा रहे थे जो अच्छी लय में थे तो उस समय उन्हें एक बहुत बड़ा फैसला लेना था। शायद यह एक ऐसा विकल्प था जिस पर वह सोच सकते थे और लक्ष्य का पीछा करते हुए थोड़ा और एकजुट रहने की कोशिश कर सकते थे क्योंकि यह कहना होगा कि शुरुआती 12 ओवर में अधिक कुछ गलत नहीं हुआ था।''
रवि बिश्नोई के हाथों वॉशिंगटन के आउट होने के बाद शाहरुख खान का रन आउट भी गुजरात टाइटन्स को बहुत महंगा पड़ा। हेडन ने कहा, ''रन आउट (शाहरुख खान का) होना। फिर से शाहरुख और राशिद को उस समय यह फैसला लेना था।''
उन्होंने कहा, ''बाहर से देखने पर पक्का लगा कि जड्डू (रविंद्र जडेजा एक्स्ट्रा कवर बाउंड्री पर) से लगने के बाद गेंद काफी दूर गई और जैसा कि हम जानते हैं कि वह बहुत तेज है और गेंद को पकड़ने और फिर फेंकने में बहुत अच्छा है।''
हेडन ने कहा, ''लेकिन लगातार दो विकेट गंवाने से फर्क पड़ता है। फिर से हम छह रन की बात कर रहे हैं। इसलिए टी20 क्रिकेट में जब आप एक बड़े स्कोर का पीछा कर रहे होते हैं तो वे छोटी-छोटी चीजें बल्लेबाजों के फैसले लेने की प्रक्रिया में बहुत जरूरी होती हैं।''
सत्र की अपनी पहली जीत की तलाश में जुटी गुजरात टाइटन्स की टीम बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स से उसके मैदान पर भिड़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
