मैंने बस सही लेंथ पर गेंद डाली और विकेट का फायदा उठाया: अर्शदीप सिंह
धर्मशाला : भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद अपनी सफलता का श्रेय बुनियादी बातों पर टिके रहने और धर्मशाला की अनुकूल परिस्थितियों का सही…

धर्मशाला : भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद अपनी सफलता का श्रेय बुनियादी बातों पर टिके रहने और धर्मशाला की अनुकूल परिस्थितियों का सही इस्तेमाल करने को दिया।
एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अर्शदीप ने चार ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए और भारत की सात विकेट से जीत की मजबूत नींव रखी। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के बाद अर्शदीप ने कहा, “कुछ भी नहीं बदला। मैंने बस सही लेंथ पर गेंद डाली और विकेट से मिलने वाली मदद का पूरा फायदा उठाया। ठंडे मौसम के कारण स्विंग और सीम दोनों मिल रही थीं। मैंने चीजों को सरल रखा और उसका इनाम मिला।”
उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में पिछले मैच के बाद वापसी को लेकर भी बात की। अर्शदीप ने कहा, “जब मैं मैदान पर उतरा तो लोग कह रहे थे कि यह भी तुम्हारा होम ग्राउंड है, लेकिन मैंने कहा कि यह मेरा होम ग्राउंड नहीं है। इसके बाद सिर्फ बुनियादी चीजों पर भरोसा किया। इस स्तर पर खेलते हुए कभी-कभी एक दिन खराब हो सकता है, लेकिन यह अच्छा लगता है कि इस मैच में मैं बेहतर कर पाया।”
रीजा हेंड्रिक्स के खिलाफ डीआरएस लेने को लेकर अर्शदीप ने कहा कि यह फैसला सूर्यकुमार यादव का था।
उन्होंने कहा, “पैड पर लगते ही मुझे पता था कि वह आउट है। जितेश से भी सहमति मिल गई थी। सूर्या भाई ने बस थोड़ा सस्पेंस बनाने के लिए इंतजार किया।”
वहीं डेवॉल्ड ब्रेविस के खिलाफ रिव्यू न लेने पर उन्होंने हंसते हुए कहा, “एक गेंदबाज हर रिव्यू लेना चाहता है। मुझे लगा गेंद पैड पर दो बार लगी थी, इसलिए कन्फ्यूजन हुआ। अगली बार ध्यान रखूंगा।”
इस मुकाबले में किफायती गेंदबाजी करने वाले वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लेकर पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 विकेट पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया।
वरुण ने कहा कि ठंडे हालात चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन टीम की तैयारी शानदार रही।
उन्होंने कहा, “मैंने इतनी ठंड में पहले कभी नहीं खेला। परिस्थितियां मुश्किल थीं, लेकिन हमारी तैयारी अच्छी थी।”
न्यू चंडीगढ़ में हार के बाद बदलाव को लेकर वरुण ने कहा, “हमारी एक अच्छी गेंदबाजी मीटिंग हुई, जिसमें खुलकर बातचीत हुई। हमने अपनी गलतियों को पहचाना और सही अप्रोच पर काम किया। इसका नतीजा आज दिखा।”
अपने प्रदर्शन पर बात करते हुए वरुण ने कहा, “आज गेंद ज्यादा स्किड कर रही थी, इसलिए मैंने ज्यादा टर्न कराने के बजाय अपनी ताकत पर भरोसा किया। जब तक मैं भारत के लिए खेल रहा हूं और विकेट ले रहा हूं, अच्छा महसूस करता रहूंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
