द इंडियन व्यू

मेस्सी का मुंबई-कोलकाता-हैदराबाद- दिल्ली टूर, जानें पूरा शेड्यूल

अर्जेंटीना के महान फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी भारत दौरे पर एक नए अंदाज़ में नजर आएंगे—मुंबई में धर्मार्थ कार्यक्रम के लिए वे रैंप पर कदम रखेंगे। आयोजनकर्ता इस मौके को और यादगार बनाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने मेस्सी से…

Ragwendra P Singh
December 9, 2025
3 min read
मेस्सी का मुंबई-कोलकाता-हैदराबाद- दिल्ली टूर, जानें  पूरा शेड्यूल

अर्जेंटीना के महान फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी भारत दौरे पर एक नए अंदाज़ में नजर आएंगे—मुंबई में धर्मार्थ कार्यक्रम के लिए वे रैंप पर कदम रखेंगे।

आयोजनकर्ता इस मौके को और यादगार बनाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने मेस्सी से 2022 विश्व कप जीत से जुड़ी कुछ खास स्मृतिचिह्न नीलामी के लिए साथ लाने का अनुरोध भी किया है।

मंगलवार को ‘जी.ओ.ए.टी. इंडिया टूर 2025’ के प्रमोटेर सतादरू दत्ता ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि मेस्सी और उनके स्ट्राइक जोड़ीदार लुइ सुआरेज और अर्जेन्टीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डि पॉल 14 दिसंबर की रात 45 मिनट के फैशन से जुड़े शो में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह ‘धर्मार्थ फैशन शो’ होगा।

Getty Images via AFP

सुआरेज म्यूजिक शो का भी हिस्सा होंगे जबकि आयोजकों ने मेस्सी से औपचारिक रूप से आग्रह किया है कि वह दौरे के मुंबई चरण के दौरान नीलामी के लिए 2022 विश्व कप की कुछ यागदार चीजें लेकर आएं।

मुंबई में कार्यक्रम शाम पांच बजे वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा जबकि इससे पहले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में साढ़े तीन बजे से पेडल कप होगा। कोलकाता चरण में मेस्सी की अभी तक की सबसे बड़ी 70 फीट की प्रतिमा का अनावरण सुरक्षा कारणों से टीम होटल से वर्चुअली किया जाएगा।

कोलकाता पुलिस के एक सूत्र ने बताया, ‘‘पुलिस ने स्वीकृति नहीं दी है इसलिए वह होटल से (अनावरण) करेंगे। यह सुबह वर्चुअली किया जाएगा।’’ आठ बार के बेलोन डिओर विजेता मेस्सी अनावरण के लिए पहले स्वयं श्रीभूमि जाने वाले थे।

कोलकाता पुलिस के सूत्र ने पुष्टि की कि मेस्सी शनिवार तड़के डेढ़ बजे शहर में पहुंचेंगे और ईएम बाईपास पर एक पांच सितारा होटल में रुकेंगे। प्रायोजकों के लिए विशेष ‘मीट-एंड-ग्रीट’ कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ से साढ़े 10 बजे तक बजे तक चलेगा।

मेस्सी के ‘मेट’ (अर्जेंटीना हर्बल चाय) के लिए प्यार को ध्यान में रखते हुए एक खास अर्जेंटीना-भारतीय फ्यूजन फूड फेस्टिवल भी होगा। दुर्गा पूजा सत्र के लिए तैयार किया गया मेस्सी का 25 गुणा 20 फीट का भित्ति चित्र भी सॉल्ट लेक स्टेडियम में इस दिग्गज को सौंपा जाएगा। कोलकाता में होने वाले कार्यक्रम में 70 हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

दत्ता ने कहा, ‘‘दर्शकों के लिए 75 हजार सीटें उपलब्ध हैं। बहुत अधिक मांग है और हमने मंगलवार से काउंटर पर बिक्री शुरू कर दी है।’’ ‘मीट-एंड-ग्रीट’ कार्यक्रम के बाद मेस्सी सॉल्ट लेक स्टेडियम जाएंगे और दोपहर दो बजे हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

कोच्चि में प्रस्तावित मैत्री मैच रद्द होने के बाद आयोजकों ने हैदराबाद को दौरे में शामिल किया है। मेस्सी शाम सात बजे हैदराबाद के उप्पल में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हैदराबाद जीओएटी कप के दौरान मौजूदगी रहेंगे जिसे तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का समर्थन हासिल है।

हैदराबाद में ‘7 बनाम 7’ सेलीब्रिटी मुकाबला, युवा प्रतिभाओं की पहचान के लिए मास्टरक्लास, पेनल्टी शूटआउट और म्यूजिकल कंसर्ट होंगा। मेस्सी सोमवार को नयी दिल्ली मे प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास में मिलेंगे।

इस साल तीन बड़े यूरोपीय खिताब जीतने वाली मिनर्वा अकादमी की युवा टीम को मेस्सी की मौजूदगी में सम्मानित किया जाएगा। मेस्सी की नयी दिल्ली यात्रा के दौरान नौ सदस्यीय सेलीब्रिटी मैच भी होगा। वर्ष 2011 के बाद पहली बार भारत आ रहे मेस्सी के दौरे को 15 अगस्त को स्वीकृति मिली थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।