द इंडियन व्यू

रोहित शर्मा बोले, मेरे व कोच गौतम गंभीर के बीच सब ठीक

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर और उनके बीच सब ठीक है। साभार : गूगल राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद से रोहित शर्मा और…

Ragwendra P Singh
January 18, 2025
2 min read
रोहित शर्मा बोले, मेरे व कोच गौतम गंभीर के बीच सब ठीक

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर और उनके बीच सब ठीक है।

साभार : गूगल

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद से रोहित शर्मा और गौतम गंभीर एक साथ काम कर रहे हैं। गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज गंवाई है। न्यूजीलैंड ने घरेलू सरजमीं पर भारत को हराकर उसके 12 साल के वर्चस्व को खत्म किया। न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराया था।

कई रिपोर्ट में सामने आया था कि गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान फटकार लगाई थी। रोहित के मुख्य कोच के साथ कामकाजी संबंधों के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं जिस पर कप्तान ने कहा कि एक बार जब वह खेल के मैदान में उतरते हैं तो वह बहुत स्पष्ट होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों (वह और गंभीर) इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि हम क्या करना चाहते हैं। मैं यहां बैठकर यह चर्चा नहीं करने जा रहा हूं कि हर मैच के पीछे क्या रणनीति होती है लेकिन यह मेरे दिमाग में बहुत स्पष्ट है।''

रोहित ने कहा, ‘‘गौतम गंभीर एक ऐसे व्यक्ति हैं जो मैदान पर उतरने के बाद कप्तान के मैदान पर किए जा रहे काम पर भरोसा करते हैं।'' उन्होंने आगे कहा, ''बेसिक बातचीत सिर्फ मैदान के बाहर होती है। मैदान पर या शायद चेंजिंग रूम में, एक बार जब हम मैदान पर उतरते हैं, तो यह सब इस बारे में होता है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं। हम एक दूसरे पर इस तरह का भरोसा रखते हैं। ऐसा ही होना चाहिए। बस इतना ही है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।