मेघालय दौरे के तीसरे दिन केंद्रीय वित्त मंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की दी सौगात
शिलांग : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चार दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के तीसरे दिन वित्त मंत्री ने शिलांग (मेघालय) में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और राज्य को कई विकास योजनाओं की सौगात दी। केंद्रीय वित्त…

शिलांग : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चार दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के तीसरे दिन वित्त मंत्री ने शिलांग (मेघालय) में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और राज्य को कई विकास योजनाओं की सौगात दी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिलांग में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद सत्र में हिस्सा लिया और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। इसके बाद उन्होंने मशरूम विकास केंद्र का दौरा कर वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की।
केंद्रीय मंत्री ने मेघालय के प्रीमियम अनानास की खेप को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री संग एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और शिल्पकारों, कारीगरों व उद्यमियों से संवाद किया।
एक सार्वजनिक कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने राज्य भर में 72 डिजिटल पुस्तकालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया और कई प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें उमियम झील का पुनर्विकास, मावखनू फुटबॉल स्टेडियम, एमआईसीई इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, वर्किंग विमेंस हॉस्टल (शिलांग, जोवाई, बर्नीहाट और तुरा), आईआईसीए नॉर्थ ईस्ट रीजनल कैंपस और उम्सावली में सीबीआईसी इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स जैसी योजनाएं शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जैसे विभिन्न सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और स्वीकृति पत्र भी सौंपे गए।
वित्त मंत्री ने राज्यपाल सीएच विजयशंकर से भी शिष्टाचार मुलाकात की और शिलांग टेक पार्क का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कोनराड संगमा और उपमुख्यमंत्री स्नेओभालांग धार भी उनके साथ उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
