मुस्लमानों के खिलाफ साजिश हो रही है, हम लोग मुस्लिम समाज की लड़ाई लड़ते रहेंगे : तेजस्वी यादव
पटना : पटना के गांधी मैदान में रविवार को "वक्फ बचाओ-दस्तूर बचाओ" कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि…

पटना : पटना के गांधी मैदान में रविवार को "वक्फ बचाओ-दस्तूर बचाओ" कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सभी समाज के पूर्वजों ने कुर्बानी दी है। लेकिन आज साजिश के तहत मुस्लिम समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है। जबतक हमारे नेता लालू प्रसाद यादव मुस्लिम समाज के साथ हैं,अंतिम सांस तक हम लोग उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम लोग एक हैं। बिहार में किसी भी कीमत पर पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण नहीं होने दिया जाएगा। हिंदुस्तान की सरजमीं का एक-एक इंच, हर पन्ना चीख-चीखकर इस बात की गवाही देता है कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में चाहे हिंदू हो या मुसलमान, सिख हो या ईसाई सभी ने इस देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने का काम किया है। ये हम सबों का देश है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से विशेष पुनरीक्षण के नाम पर साजिश रची जा रही है, लेकिन हम लोग मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। अब भारतीय जनता पार्टी सत्ता से जाने वाली है, तो गरीब, पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित लोगों से मतदान के अधिकार को छीना जा रहा है। मतदाता सूची में संशोधन के नाम पर आपके वोट के अधिकार को छीनने का प्रयास किया जा रहा है। ये बहुत बड़ी साजिश है, इसलिए आप लोग सचेत रहियेगा और ऐसा होने मत दीजिएगा।
उल्लेखनीय है कि वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का पटना के गांधी मैदान में बड़ा जुटान हुआ है। इमारत-ए-शरिया फुलवारी शरीफ की ओर से इसका आयोजन किया गया। सभी प्रमुख दलों को आमंत्रण भेजा गया था। राजद, कांग्रेस और जदयू के बड़े नेताओं को बुलाया गया था।--------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
