द इंडियन व्यू

मुस्तफिजुर रहमान के सामने इतिहास रचने का सुनहरा मौका

भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-4 का मैच खेला जाना है। इस मैच में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के पास इतिहास रचने का मौका होगा। साभार : गूगल मुस्तफिजुर रहमान ने…

Ragwendra P Singh
September 24, 2025
2 min read
मुस्तफिजुर रहमान के सामने इतिहास रचने का सुनहरा मौका

भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-4 का मैच खेला जाना है। इस मैच में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के पास इतिहास रचने का मौका होगा।

साभार : गूगल

मुस्तफिजुर रहमान ने साल 2015 से अब तक 117 टी20 मुकाबलों में 20.57 की औसत के साथ 149 विकेट झटके हैं। इस दौरान 3 बार रहमान पारी में चार, या इससे अधिक विकेट हासिल कर चुके हैं। 25 मई 2024 को यूएई के खिलाफ इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवरों में महज 10 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे।

फिलहाल, बांग्लादेश से सबसे ज्यादा टी20 विकेट हासिल करने के मामले में रहमान, शाकिब अल हसन के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पायदान पर हैं।

शाकिब ने 129 टी20 मुकाबलों में 149 शिकार किए हैं। वैश्विक स्तर पर केवल तीन ही गेंदबाज 150 टी20 विकेट हासिल कर सके हैं। इनमें राशिद खान (173 विकेट), टिम साउदी (164 विकेट) और ईश सोढ़ी (150) का नाम शामिल है।

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने एशिया कप 2025 के 4 मुकाबलों में 15 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें कुल 90 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। रहमान इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

मुस्तफिजुर रहमान ने एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ 22 रन दिए, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 35 रन देकर 1 विकेट लिया।

रहमान ने अफगानिस्तान के विरुद्ध 28 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मुकाबलों में महज 20 रन देकर उन्होंने 3 विकेट चटकाए। भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर फाइनल का टिकट हासिल करने की होगी। वहीं, बांग्लादेशी टीम भी सुपर-4 में लगातार दूसरी जीत के इरादे से खेलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।