मुल्तान की पिच ने बदला रंग, गिरे सबसे अधिक विकेट
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान में हो रहा है। यहां कि पिच ने ऐसा रंग बदला है कि कभी बल्लेबाजों के लिए जन्नत मानी जाने वाली यह पिच आज कब्रगाह में बदल गई। साभार : गूगल अभी तक…

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान में हो रहा है। यहां कि पिच ने ऐसा रंग बदला है कि कभी बल्लेबाजों के लिए जन्नत मानी जाने वाली यह पिच आज कब्रगाह में बदल गई।

अभी तक मुल्तान टेस्ट को शुरू हुए दो ही दिन हुए हैं और 23 विकेट गिर चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि इन 23 में से 19 विकेट मैच के दूसरे दिन गिरे। पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह एक दिन में सबसे ज्यादा गिरने वाले विकेट हैं।
इससे पहले 2003 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ मुल्तान में ही खेले गए टेस्ट मैच के दौरान दूसरे दिन 18 विकेट गिरे थे, यह रिकॉर्ड 22 साल बाद टूटा है।
पाकिस्तान में एक दिन के खेल में गिरने वाले सबसे ज्यादा विकेट-
19 - पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, मुल्तान, 2025 (दूसरा दिन)
18 - पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, मुल्तान, 2003 (दूसरा दिन)
16 - पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, कराची, 1998 (तीसरा दिन)
16 - पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, मुल्तान, 2024 (तीसरा दिन)
पाक विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी मुल्तान की पिच से खुश नहीं है, उनका कहना है कि पाकिस्तान में भी खेलने उनके लिए बाहर खेलने जैसा है। उन्होंने कहा था, “हमने पहले कभी ऐसे टर्नर पर नहीं खेला है, लेकिन जब कोई टीम यहां दौरे पर होती है तो यह सबसे अच्छा होता है।
जब आप ऑस्ट्रेलिया जाते हैं, तो वे आपको ड्रॉप-इन पिचों पर खेलने के लिए कहते हैं। भारत स्पिनिंग कंडीशन भी तैयार करता है। यहां तक कि पाकिस्तान में खेलना भी हमारे लिए अब तक बाहर खेलने जैसा था। दुबई में भी पहले हमारा कोई नियंत्रण नहीं था।”
बात मुकाबले की करें तो, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम 230 रनों पर ढेर हो गई। मोहम्मद रिजवान (71) और साउद शकील (84) ने जरूर अर्धशतक जड़े, मगर उनके अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया।
वहीं वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में 137 रनों पर ही सिमट गया। उनके आखिर के तीन बल्लेबाज टॉप स्कोरर रहे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान 3 विकेट पर 109 रन बना चुका है। उनकी लीड 202 रनों की हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
