द इंडियन व्यू

मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

फिरोजाबाद: थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार देर रात दो लुटेरों अरबाज व जफरूद्दीन को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार…

Ragwendra P Singh
May 15, 2025
2 min read
मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

फिरोजाबाद: थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार देर रात दो लुटेरों अरबाज व जफरूद्दीन को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने मोबाइल व चैन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि थाना शिकोहाबाद के माेहल्ला खेड़ा निवासी गुलशन कुमार से बीडीएम कालेज के सामने से स्पलेन्डर सवार तीन लड़के उनका मोबाईल फोन लूट ले गये। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया।

उन्होंने बताया कि थाना शिकोहाबाद प्रभारी प्रदीप कुमार बुधवार की देर रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि लूट करने वाले अभियुक्त मोटर साइकिल पर भगवन्त वाले बाग तिराहे पर फिर से किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खडे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम ने इन्हें रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायर किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो संदिग्ध व्यक्तियों के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गये। घायल व्यक्तियों की पहचान थाना शिकोहाबाद में दर्ज लूट की घटना में संलिप्त अभियुक्तगण अरबाज पुत्र आरिफ व जफरूद्दीन पुत्र निसारूद्दीन निवासीगण मियां बाजार कस्बा व थाना सिरसागंज के रुप में हुई है। इनका एक सहअभियुक्त नवीहसन अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया।

एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पूछताछ में अभियुक्तों ने मोबाइल लूट की घटना व 16 अप्रैल की सुबह स्टेशन रोड से टहलने वाली औरत के गले से चेन लूट की घटना करना स्वीकार किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…