द इंडियन व्यू

मुजफ्फरपुर चुनाव नामांकन: दो दिन का ब्रेक, अब सोमवार से होगा शुरू

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, अगले दो दिन यानी शनिवार और रविवार को अवकाश के चलते नामांकन कार्य स्थगित रहेगा। नामांकन प्रक्रिया का…

Ragwendra P Singh
October 11, 2025
1 min read
मुजफ्फरपुर चुनाव नामांकन: दो दिन का ब्रेक, अब सोमवार से होगा शुरू

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, अगले दो दिन यानी शनिवार और रविवार को अवकाश के चलते नामांकन कार्य स्थगित रहेगा। नामांकन प्रक्रिया का पहला दिन शुक्रवार को पूरा हुआ, लेकिन दूसरे दिन माह का दूसरा शनिवार होने के कारण और रविवार को सामान्य अवकाश के चलते नामांकन दाखिल नहीं हो सकेगा। अब यह प्रक्रिया सोमवार से फिर शुरू होगी।

निर्वाची पदाधिकारी औरई प्रियव्रत रंजन ने यह जानकारी दी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर निर्धारित है। लगातार दो दिन की छुट्टी के कारण उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की वास्तविक अवधि घटकर केवल छह दिन रह गई है। उम्मीदवार अब सोमवार से अपनी कागजी कार्यवाही पूरी कर नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।