मुख्यमंत्री सोमवार को जबलपुर से 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगे 1551 करोड़ रुपये
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को जबलपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र बरगी के ग्राम बेलखेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना,…

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को जबलपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र बरगी के ग्राम बेलखेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, संबल योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना में हितग्राहियों के खातों में जून माह की राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की जून माह की किस्त 1551 करोड़ 44 लाख रुपये अंतरित करेंगे। लाड़ली बहनों को मिलने वाली यह 25वीं किश्त है। योजना में प्रत्येक लाड़ली बहना को प्रत्येक माह 1250 रुपये की राशि उनके खातों में अंतरित की जाती है।
लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में 56.68 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 341 करोड़ रुपये की राशि, 27 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 39.14 करोड़ रुपये की राशि तथा मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना में 6821 श्रमिक परिवारों की 150 करोड़ की अनुग्रह राशि का भी सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण करने के साथ ही लगभग 22.44 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे। इनमें 15.09 करोड़ की लागत के पांच निर्माण का लोकार्पण तथा 7.43 करोड़ के तीन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
सम्मेलन में जिन कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, उनमें बरगी विधानसभा क्षेत्र के घाट पिपरिया में 4 करोड़ 18 लाख 08 हजार से निर्मित आदिवासी कन्या छात्रावास भवन, शहपुरा आईटीआई में 2 करोड़ 89 लाख 44 हजार से नवनिर्मित भवन, बेलखेड़ा में 4 करोड़ 47 लाख 93 हजार से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, शहपुरा विकासखण्ड के ग्राम पिपरिया कला में 2 करोड़ 95 लाख 45 हजार से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में 50 लाख रुपये से बना भवन शामिल है।
इसी प्रकार जिन कार्यों का भूमिपूजन होगा, उनमें ग्राम सुन्दरादेही में एक करोड़ 39 लाख 29 हजार से बनने वाला शासकीय हाई स्कूल भवन, बेलखेड़ा में 4 करोड़ 04 लाख से बनने वाला जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास भवन तथा नारायणपुर घाना में 2 करोड़ रुपये से बनने वाला संभाग स्तरीय सामुदायिक भवन शामिल हैं। --
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
