मुख्यमंत्री योगी ने गोवा के कैबिनेट मंत्री रवि नाइक के निधन पर शोक जताया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवा सरकार के कैबिनेट मंत्री रवि नाइक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि , “ गोवा…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवा सरकार के कैबिनेट मंत्री रवि नाइक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि , “ गोवा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री रवि नाइक जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!”
उन्होंने कहा है कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
गौरतलब है कि गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाईक का आज निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके कारण 79 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
रवि नाइक का घर गोवा की राजधानी पणजी से 30 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा, तो वो अपने घर पर ही थे। आनन-फानन में उन्हें पोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। मगर, रात को 1 बजे के आसपास डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
