द इंडियन व्यू

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेल के दौरान खिलाड़ियों से की मुलाकात

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन…

Ragwendra P Singh
February 4, 2025
2 min read
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेल के दौरान खिलाड़ियों से की मुलाकात

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन किया और उनके साथ दोपहर का भोजन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “राष्ट्रीय खेल हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और हमारी प्राथमिकता में हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी खिलाड़ी यहां से बेहतरीन अनुभव लेकर जाएं और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधान हो। इसके साथ ही, हम यह भी प्रयास कर रहे हैं कि विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों को उनके अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे पूरे मन से खेल सकें।“

उन्होंने परेड ग्राउंड, देहरादून का भी दौरा किया और आयोजन स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खेलों की सुचारू व्यवस्था और खिलाड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री के इस दौरे से खिलाड़ियों और आयोजन समिति का मनोबल बढ़ा और उन्होंने उनकी सराहना करते हुए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया जा रहा है, और इसे सफल बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से यह राष्ट्रीय खेल ऐतिहासिक बनेंगे और उत्तराखंड को खेल क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।