मुख्यमंत्री आगामी 15 जुलाई को समस्तीपुर मे
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 जुलाई को समस्तीपुर जिले के सरायरंजन व मोरवा प्रखंड क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन व…

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 जुलाई को समस्तीपुर जिले के सरायरंजन व मोरवा प्रखंड क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन व संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को संभावित कार्यक्रम के अनुसार ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन परियोजना के ताजपुर से चकलालशाही तक के हिस्से का उद्घाटन करेंगे। इस मार्ग के चालू हो जाने से समस्तीपुर से पटना की ओर जानेवाले यात्रियों को बेहतर व त्वरित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।इसके साथ ही मुख्यमंत्री नरघोघी मेडिकल कॉलेज को एसएच-88 से जोड़नेवाली महत्वपूर्ण संपर्क पथ का शिलान्यास भी करेंगे।
यह सड़क चिकित्सा सुविधा तक पहुंच को आसान बनाएगी और आपातकालीन सेवाओं में तेजी आएगी। इसके अलावे, जल संसाधन विभाग द्वारा बलान और जमुआरी नदी के उड़ाही कार्य की भी शुरुआत मुख्यमंत्री के हाथों की जाएगी।इस कार्य से बाढ़ नियंत्रण व जल निकासी की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को राहत मिलेगी।
दोनों नदियों की उड़ाही के साथ बलान नदी में दो चेक डैम का भी प्रावधान है। ताकि नदी में हर साल बरसात के मौसम में आये पानी का पूरे साल रोका जा सके। इसका लाभ दोनों नदियों के आसपास रहने वाले इलाके के लोगों को मिल सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
