डब्ल्यूपीएल 2026 : मुंबई की रफ्तार और जज़्बे में रंगी मुंबई इंडियंस की नई जर्सी
महिला प्रीमियर लीग 2025 की विजेता मुंबई इंडियंस ने 2026 सीरीज के लिए अपनी जर्सी को लॉन्च कर दिया है। जर्सी में मुंबई की छाप साफ दिख रही है। फ्रेंचाइजी के मुताबिक इस जर्सी को मुंबई शहर और यहां के लोगों से प्रेरणा लेकर…

महिला प्रीमियर लीग 2025 की विजेता मुंबई इंडियंस ने 2026 सीरीज के लिए अपनी जर्सी को लॉन्च कर दिया है। जर्सी में मुंबई की छाप साफ दिख रही है।
फ्रेंचाइजी के मुताबिक इस जर्सी को मुंबई शहर और यहां के लोगों से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया है। जिस तरह टीम शहर को प्रतिबिंबित करती है, उसी तरह जर्सी भी रोजमर्रा की मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रही है। हमेशा चलती हुई और हमेशा खेलती हुई।
जर्सी ब्लू कलर की है जिसमें कुछ हिस्सा गोल्डन और कोरल का है। जर्सी का कोर थीम विकेट पल्स है। जर्सी के आगे और पीछे का हिस्सा ब्लू है जो लोकल ट्रेन से लेकर समंदर की लहरों तक मुंबई के सतत चलते रहने से प्रेरित है। ये कभी न धीमी होने वाली मानसिकता दिखाती है जो मुंबई और मुंबई इंडियंस दोनों की पहचान है।

जर्सी में गोल्ड कलर आत्मविश्वास और निरंतरता का प्रतीक है जो मुंबई की भावना का एक प्रमुख तत्व है। वही कोरल हिस्सा मुंबई के लोगों की गर्मजोशी और बेलेंस का प्रतीक है। महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत 9 जनवरी से होने जा रही है। टूर्नामेंट का फाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
