द इंडियन व्यू

मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में जीता रजत पदक

फ़ोर्डे (नॉर्वे) : आभारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर देश को तीन साल बाद इस प्रतियोगिता में पदक दिलाया। चानू ने कुल 199 किग्रा (84…

Ragwendra P Singh
October 3, 2025
2 min read
मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में जीता रजत पदक

फ़ोर्डे (नॉर्वे) : आभारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर देश को तीन साल बाद इस प्रतियोगिता में पदक दिलाया।

चानू ने कुल 199 किग्रा (84 किग्रा स्नैच + 115 किग्रा क्लीन एंड जर्क) का भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। यह उनका 2022 के बाद पहला विश्व चैंपियनशिप और पेरिस ओलंपिक 2024 में चौथे स्थान पर रहने के बाद दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय इवेंट था।

स्नैच में चानू ने 84 किग्रा से शुरुआत की और कांस्य पदक सुनिश्चित किया, लेकिन 87 किग्रा पर दो बार असफल रहीं। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने क्रमशः 109 किग्रा और 112 किग्रा सफलतापूर्वक उठाने के बाद 115 किग्रा का भार उठाकर रजत पदक पक्का किया।

इस स्पर्धा का स्वर्ण उत्तर कोरिया की मौजूदा चैंपियन री सॉन्ग-गुम ने 213 किग्रा (91 किग्रा स्नैच + 122 किग्रा क्लीन एंड जर्क) के साथ जीता, जिसमें क्लीन एंड जर्क विश्व रिकॉर्ड भी शामिल है। थाईलैंड की थान्याथोन सुखचारोएन ने 198 किग्रा (88 किग्रा + 110 किग्रा) उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

मीराबाई चानू का विश्व चैंपियनशिप करियर शानदार रहा है। उन्होंने 2017 में ऐनाहाइम में 194 किग्रा उठाकर स्वर्ण जीता था और कर्णम मल्लेश्वरी (1995) के बाद भारत की पहली विश्व चैंपियन बनी थीं। 2022 में उन्होंने रजत पदक जीता, जबकि 2023 में चोट से बचने के लिए उन्होंने प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया था।

इस रजत पदक के साथ भारत का वेटलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप में कुल पदक आंकड़ा 18 हो गया है, जिसमें सभी पदक महिलाओं ने जीते हैं — 3 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य।

चानू ने पिछले महीने अहमदाबाद में हुए कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 193 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता था और 2026 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ खेलों के लिए सीधी क्वालिफिकेशन भी हासिल की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।