मिस्र ओपन : अभय सिंह राउंड ऑफ 32 में यूसुफ इब्राहिम से हारे
कई बार के राष्ट्रीय विजेता अभय सिंह अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने में विफल रहे और गीज़ा में जारी 366,000 अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए वर्ल्ड टूर डायमंड स्क्वाश प्रतियोगिता मिस्र ओपन के राउंड ऑफ 32 में दुनिया के नौवें नंबर…

कई बार के राष्ट्रीय विजेता अभय सिंह अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने में विफल रहे और गीज़ा में जारी 366,000 अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए वर्ल्ड टूर डायमंड स्क्वाश प्रतियोगिता मिस्र ओपन के राउंड ऑफ 32 में दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी यूसुफ इब्राहिम से हार गए।

दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी अभय ने पहले दौर में दुनिया के 17वें नंबर के फ्रांसीसी खिलाड़ी ग्रेगोइरे मार्चे को हराया था। लेकिन वह अपना यह प्रदर्शन आगे जारी नहीं रख पाए और शनिवार की रात को खेले गए मुकाबले में मिस्र के खिलाड़ी से 40 मिनट में 4-11, 10-12, 11-5, 7-11 से हार गए।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
