द इंडियन व्यू

मिचेल–यंग की साझेदारी ने छीना मैच, राजकोट में भारत की करारी हार

न्यूजीलैंड ने राजकोट में भारतीय टीम की पुरानी परेशानी को फिर उजागर कर दिया। दूसरे वनडे में मेहमान टीम के सामने भारत पूरी तरह बेबस दिखा और राजकोट का मैदान एक बार फिर मनहूस साबित होते हुए भारत को 7 विकेट से एकतरफा हार…

Ragwendra P Singh
January 14, 2026
2 min read
मिचेल–यंग की साझेदारी ने छीना मैच, राजकोट में भारत की करारी हार

न्यूजीलैंड ने राजकोट में भारतीय टीम की पुरानी परेशानी को फिर उजागर कर दिया। दूसरे वनडे में मेहमान टीम के सामने भारत पूरी तरह बेबस दिखा और राजकोट का मैदान एक बार फिर मनहूस साबित होते हुए भारत को 7 विकेट से एकतरफा हार मिली।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 284 रन बनाए, न्यूजीलैंड ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की जीत के हीरो बने डैरेल मिचेल, जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों की एक न चलने दी।

उनके अलावा विल यंग ने 87 रनों की अहम पारी खेली और दोनों ने मिलकर मैच को पूरी तरह भारत की पकड़ से बाहर कर दिया। 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद धीमी रही। डेवॉन कॉनवे और हेनरी निकल्स रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे।

भारत को पहली सफलता हर्षित राणा ने दिलाई, जिन्होंने कॉनवे को 16 रन पर बोल्ड किया, जबकि हेनरी निकल्स प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। इन शुरुआती विकेटों के बाद ऐसा लगा कि भारत मैच में पकड़ बना लेगी, लेकिन इसके बाद डैरेल मिचेल ने मोर्चा संभाल लिया।

BCCI

डैरेल मिचेल ने विल यंग के साथ तीसरे विकेट के लिए 152 गेंदों में 162 रनों की साझेदारी कर मैच का रुख बदला। मिचेल ने 96 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। खास बात यह रही कि उन्होंने भारत के खिलाफ पिछली चार वनडे पारियों में से तीन में शतक जड़ा है।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की तारीफ के साथ यह भी सच है कि भारतीय गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में विफल रहे। मिडिल ओवर्स में कुलदीप यादव सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 10 ओवर में 82 रन लुटाए। मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा भी दबाव बनाने में असफल रहे।

भारत से केएल राहुल ने मुश्किल हालात में बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों में अपने वनडे करियर का आठवां शतक जड़ा। पांचवें नंबर पर उतरकर राहुल ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन उनकी यह शतकीय पारी जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुई।

AFP/Getty Images

इस हार के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब सीरीज का फैसला 18 जनवरी को इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक मुकाबले में होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।