द इंडियन व्यू

मास्टर्स टूर्नामेंट: अक्षय भाटिया कट से चूके, आरोन राय ने बनाई जगह

भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर अक्षय भाटिया दूसरे दौर के अंत में डबल बोगी करने के कारण मास्टर्स टूर्नामेंट में कट में जगह बनाने से चूक गए। पीजीए टूर में तीन बार विजेता रह चुके 24 वर्षीय भाटिया ने पहले दौर में 73 का स्कोर…

Ragwendra P Singh
April 11, 2026
1 min read
मास्टर्स टूर्नामेंट: अक्षय भाटिया कट से चूके, आरोन राय ने बनाई जगह

भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर अक्षय भाटिया दूसरे दौर के अंत में डबल बोगी करने के कारण मास्टर्स टूर्नामेंट में कट में जगह बनाने से चूक गए।

पीजीए टूर में तीन बार विजेता रह चुके 24 वर्षीय भाटिया ने पहले दौर में 73 का स्कोर दर्ज किया था, लेकिन दूसरे दौर में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। उन्होंने 77 का कार्ड खेला और इस तरह वह दो शॉट से कट से चूक गए।

साभार : गूगल

वहीं, भारतीय मूल के ब्रिटिश खिलाड़ी आरोन राय ने दूसरे दौर में 74 का कार्ड खेला, लेकिन इसके बावजूद वह कट में जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने पहले दौर में 71 का स्कोर बनाया था। वह अब कुल एक ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 32वें स्थान पर हैं। पहले दौर के बाद वह संयुक्त 10वें स्थान पर थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।