द इंडियन व्यू

माली में सात शहरों पर आतंकी हमला, तीन भारतीयों का अपहरण, केंद्र सरकार ने चिंता जताई, अल कायदा पर शक

नई दिल्ली/बमाको : अफ्रीकी देश माली में तीन भारतीय नागरिकों को अगवा कर लिया गया है। केंद्र सरकार ने इस पर गहरी चिंता जताई है। केंद्र ने माली सरकार से संपर्क कर तीनों भारतीय नागरिकों की जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित कराने…

Ragwendra P Singh
July 3, 2025
3 min read
माली में सात शहरों पर आतंकी हमला, तीन भारतीयों का अपहरण, केंद्र सरकार ने चिंता जताई, अल कायदा पर शक

नई दिल्ली/बमाको : अफ्रीकी देश माली में तीन भारतीय नागरिकों को अगवा कर लिया गया है। केंद्र सरकार ने इस पर गहरी चिंता जताई है। केंद्र ने माली सरकार से संपर्क कर तीनों भारतीय नागरिकों की जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है। भारत के विदेश मंत्रालय की कल देररात जारी विज्ञप्ति में कहा कि यह घटना 01 जुलाई की है। अपहरण का यह वाकया उस समय हुआ जब आतंकवादी समूह अल कायदा से संबद्ध एक जिहादी समूह के आतंकवादियों ने माली के सात प्रमुख शहरों पर एक साथ हमला किया। इसलिए शक की सूई अल कायदा पर ठहर रही है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, माली गणराज्य के कायेस में डायमंड सीमेंट फैक्टरी में कार्यरत तीन भारतीय नागरिकों को अपह्रत कर लिया गया है।हथियारबंद हमलावरों के एक समूह ने फैक्टरी परिसर में हमलाकर तीन भारतीय नागरिकों को जबरन बंधक बना लिया। केंद्र सरकार के संज्ञान में आया है कि पश्चिमी और मध्य माली के कई स्थानों पर कई सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों पर पर भी आतंकवादियों ने हमला किया है।

विज्ञप्ति के अनुसार, बमाको में भारतीय दूतावास माली सरकार के संबंधित अधिकारियों, स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों और डायमंड सीमेंट फैक्टरी के प्रबंधन के साथ संपर्क में है। भारतीय मिशन अपहृत भारतीय नागरिकों के परिवार के सदस्यों के साथ भी संपर्क में है। केंद्र सरकार ने माली गणराज्य की सरकार से अपहृत भारतीय नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का आह्वान किया है।

माली के ले मोन्डे अखबार की खबर के अनुसार, इस्लाम और मुसलमानों के समर्थनकारी आतंकी समूह ने पहली जुलाई की सुबह माली की क्षेत्रीय राजधानी कायेस सहित सात शहरों पर हमला किया। सेनेगल की सीमा से लगा यह क्षेत्र माली की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। अल-कायदा के सहेलियन के आतंकियों ने नियोनो, मोलोदो, सैंडारे, नियोरो डु साहेल, डिबोली, गोगुई, कायेस में कहर बरपाया।

माली के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने मंगलवार सुबह बयान में हमलों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दुश्मन ने रक्षा प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान 80 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया है। माली सशस्त्र बलों के प्रवक्ता कर्नल मेजर सौलेमेन डेम्बेले ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर कहा कि दुश्मन ने एक साथ हमलाकर चौंका दिया। सशस्त्र बलों ने माकूल जवाब दिया। अल कायदा से संबद्ध माली के इयाद अग गली के नेतृत्व वाले जिहादी समूह ने दावा किया कि उसने "तीन दुश्मन बैरकों और दर्जनों सैन्य ठिकानों पर पूरा नियंत्रण कर लिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…