द इंडियन व्यू

महोबा सड़क हादसे में कार चालक समेत पांच की मौत

महोबा : जनपद में श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर सोमवार दोपहर को कार और बाइक भिड़ंत के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। इस दुर्घटना में कार चालक समेत पांच लोगों की मौत हुई है। घायलों में एक बच्ची की हालत बेहद नाजुक…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
2 min read
महोबा सड़क हादसे में कार चालक समेत पांच की मौत

महोबा : जनपद में श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर सोमवार दोपहर को कार और बाइक भिड़ंत के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। इस दुर्घटना में कार चालक समेत पांच लोगों की मौत हुई है। घायलों में एक बच्ची की हालत बेहद नाजुक है। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप​ सिंह ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना।

एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि चरखारी थाना क्षेत्र के बगरौन गांव निवासी उदयभान के भाई की शादी बीते दिनों हुई थी। सोमवार को वह बुआ के बेटे विनोद, बेटी खुशी, भांजा अंकित और भतीजे बलवीर के साथ बहू को विदा कराने के लिए कार से श्रीनगर थाना क्षेत्र​​ स्थित ननौरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार गांव के पास एक बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे।

इस दुर्घटना में बाइकसवार कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के मुढारी गांव निवासी भरतलाल (32) उसके साथी अजय (18) व संजीव (18) के अलावा कार चालक बजरिया मुहाल निवासी रामपाल (35) और विनोद की मौत हो गई। वहीं अन्य लोग घायल हैं। जानकारी मिलने पर श्रीनगर काेतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।