महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी नीतीश सरकार की रोजगार योजना: सम्राट चौधरी
पटना : बिहार में महिला रोजगार योजना की औपचारिक शुरुआत हुई। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह कदम बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री…

पटना : बिहार में महिला रोजगार योजना की औपचारिक शुरुआत हुई। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह कदम बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार ने तय किया है कि राज्य की 2 करोड़ 70 लाख महिलाओं को रोजगार से जोड़कर बिहार की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।
सम्राट चौधरी ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जिस बेटी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 साल पहले साइकिल और पोशाक देकर शिक्षा के लिए प्रेरित किया था। आज वही बेटी 30-35 साल की होकर मां बन चुकी है। अब उसकी आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता के लिए मुख्यमंत्री रोजगार का अवसर देने जा रहे हैं। यह सिर्फ रोजगार देने की योजना नहीं, बल्कि बिहार में उद्योग खड़ा करने का एक बड़ा लक्ष्य है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के तहत करीब 2 करोड़ 70 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए सहयोग मिलेगा। इस दिशा में महिलाओं को 2 लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी, जिसमें सितंबर से ही 10 हजार रुपए की पहली किस्त दी जाएगी ताकि महिलाएं स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा सकें और अपने परिवार को आगे बढ़ा सकें।
सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि जीविका दीदियों के ग्रुप ने बिहार में महिलाओं को समृद्धि का प्रतीक बना दिया है। महिलाएं उद्योग चला रही हैं और अब इस नई योजना से उन्हें और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जैसे नीतीश कुमार ने बच्चियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया था, वैसे ही अब रोजगार के क्षेत्र में मदद करके उन्हें फिर से प्रोत्साहित कर रहे हैं।
महिला रोजगार योजना पर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर उप मुख्यमंत्री ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम ही है बिना आधार के सवाल उठाना। लालू यादव की पार्टी राजद और कांग्रेस का इतिहास सबको पता है। लालू यादव ने 15 साल बिहार को लूटा और उससे पहले 40 साल कांग्रेस ने। जनता इनके बारे में सब जानती है।
कश्मीर में अशोक स्तंभ से जुड़े विवाद पर सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भारत और बिहार की अस्मिता पर हमला है। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री का अपमान, फिर बिहार का अपमान और अब अशोक स्तंभ का अपमान किया गया। कश्मीर से कन्याकुमारी तक इस पर आक्रोश है। अशोक स्तंभ पर हमला बिहार के गौरव और भारत की आत्मा पर प्रहार है। जिस तरह वहां के मुख्यमंत्री ने बयान दिया, वह शर्मनाक है। यह वही मगध की धरती है, जिसकी राजधानी कभी कश्मीर हुआ करती थी। ऐसे में अशोक स्तंभ का अपमान दरअसल बिहार का भी अपमान है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
