महिला हॉकी इंडिया लीग : दिल्ली एसजी पाइपर्स ने ओडिशा वारियर्स को हराकर पाई राहत
एलोडी पिकार्ड के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली एसजी पाइपर्स ने गुरुवार को महिला हॉकी इंडिया लीग में ओडिशा वारियर्स के खिलाफ शूटआउट में 3-2 से सांत्वना जीत दर्ज की। नियमित 60 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं।…

एलोडी पिकार्ड के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली एसजी पाइपर्स ने गुरुवार को महिला हॉकी इंडिया लीग में ओडिशा वारियर्स के खिलाफ शूटआउट में 3-2 से सांत्वना जीत दर्ज की। नियमित 60 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं।

दिल्ली एसजी पाइपर्स ने कप्तान नवनीत कौर (28वें मिनट) के पेनल्टी स्ट्रोक से पहला गोल किया जिसके बाद ओडिशा वारियर्स ने यिब्बी जेनसन (35वें मिनट) के पेनल्टी कॉर्नर से बराबरी कर ली।
दिल्ली एसजी पाइपर्स ने छह मैचों में पांच अंक लेकर चार टीमों के टूर्नामेंट में सबसे निचले स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया। ओडिशा वारियर्स छह मैचों में 11 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
