द इंडियन व्यू

महिला वनडे विश्व कप : दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत की जीत, श्रीलंका को 59 रनों से हराया

गुवाहाटी : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप का आगाज शानदार अंदाज़ में किया और उद्घाटन मैच में श्रीलंका को 59 रन से मात दी। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत की जीत की हीरो रहीं दीप्ति…

Ragwendra P Singh
October 1, 2025
1 min read
महिला वनडे विश्व कप : दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत की जीत, श्रीलंका को 59 रनों से हराया

गुवाहाटी : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप का आगाज शानदार अंदाज़ में किया और उद्घाटन मैच में श्रीलंका को 59 रन से मात दी। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत की जीत की हीरो रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से दम दिखाया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संघर्षपूर्ण स्थिति से उबरकर बड़ा स्कोर खड़ा किया। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद दीप्ति शर्मा (87 रन) और अमनजोत कौर (57 रन) की सातवें विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी ने टीम को संभाला। हरलीन देओल (48) और प्रतिका रावल (37) ने भी अहम योगदान दिया।

डीएलएस नियम के आधार पर श्रीलंका को 271 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन पूरी टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर सिमट गई। कप्तान चमारी अट्टापट्टू (43), निलाक्षी दि सिल्वा (35) और हर्षिता समाराविक्रमा (29) ही कुछ संघर्ष कर सकीं।

गेंदबाजी में भी दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके, जबकि स्नेह राणा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट हासिल किए। बाकी गेंदबाजों ने भी लगातार दबाव बनाए रखा।

इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की और खिताबी अभियान को मजबूत आधार दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।