महिला वनडे वर्ल्ड कप की पहली टक्कर : भारत के सामने श्रीलंका की चुनौती
वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत मंगलवार को भारत-श्रीलंका के बीच मैच के साथ होगी। इस फॉर्मेट में भारत का पलड़ा श्रीलंका पर भारी रहा है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2000 से 2004 तक 6 वनडे मैच खेले। साभार : गूगल इन सभी…

वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत मंगलवार को भारत-श्रीलंका के बीच मैच के साथ होगी। इस फॉर्मेट में भारत का पलड़ा श्रीलंका पर भारी रहा है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2000 से 2004 तक 6 वनडे मैच खेले।

इन सभी मुकाबलों में टीम इंडिया जीती है। इसके बाद मार्च 2005 में खेला गया मुकाबला बेनतीजा रहा। दिसंबर 2005 से मार्च 2009 तक भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 10 मैच जीते।
श्रीलंकाई महिला टीम ने फरवरी 2013 में पहली बार भारत के खिलाफ वनडे मैच जीता। वर्ल्ड कप का यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुआ था। 19 जनवरी 2014 से 13 सितंबर 2018 तक टीम इंडिया ने श्रीलंका के विरुद्ध लगातार 10 मैच जीते। 16 सितंबर 2018 को वनडे इतिहास में श्रीलंका को भारत के खिलाफ दूसरी जीत नसीब हुई।
जुलाई 2022 से अप्रैल 2025 तक लगातार चार मुकाबले गंवाने के बाद मई 2025 में श्रीलंकाई टीम ने भारत के खिलाफ अपनी तीसरी जीत दर्ज की। दोनों देश मई 2025 में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में आमने-सामने थे, जिसमें भारत ने 97 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। भारत-श्रीलंका के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है, जबकि चामरी अथापथु श्रीलंकाई टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
भारतीय महिला टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, श्री चरणी, राधा यादव, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी
श्रीलंकाई महिला टीम : हसीनी परेरा, विश्मी गुनारत्ने, चामरी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, देवमी विहंगा, इनोका रणवीरा, नीलाक्षी डी सिल्वा, सुगंधिका कुमारी, इमेशा दुलानी, अचिनि कुलसुरिया, उदेशिका प्रबोधनी, पियमी वात्सला बदलगे और माल्की मादरा
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
