द इंडियन व्यू

महिला वनडे में मेगन शट ने रचा इतिहास, 150 विकेट लेने वाली ऑस्ट्रेलिया की तीसरी गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट ने शुक्रवार को बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ पहले वनडे में 150 विकेट पूरे कर लिए। वह महिला वनडे क्रिकेट में इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली ऑस्ट्रेलिया की तीसरी गेंदबाज बन गई हैं। एलन…

Ragwendra P Singh
October 9, 2026
2 min read
महिला वनडे में मेगन शट ने रचा इतिहास, 150 विकेट लेने वाली ऑस्ट्रेलिया की तीसरी गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट ने शुक्रवार को बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ पहले वनडे में 150 विकेट पूरे कर लिए। वह महिला वनडे क्रिकेट में इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली ऑस्ट्रेलिया की तीसरी गेंदबाज बन गई हैं।

एलन बॉर्डर फील्ड में तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में शट को 150 विकेट का आंकड़ा छूने के लिए दो विकेट की जरूरत थी। उन्होंने श्रृंखला की पहली ही गेंद पर फरगाना हक को आउट किया और फिर तीसरे ओवर में शर्मिन सुल्ताना का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल कर ली।

शट ने फरगाना को शानदार गेंद पर विकेट के पीछे कैच कराया। गेंद पिच पर पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई और बल्लेबाज के बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में खड़ी फीबी लिचफील्ड के हाथों में चली गई। तीसरे ओवर में शट की अंदर की तरफ स्विंग होती गेंद शर्मिन सुल्ताना के बल्ले को चकमा देते हुए उनके पैड पर लगी और अंपायर ने उन्हें पगबाधा आउट बताया।

साभार : गूगल

ऑस्ट्रेलिया से शट से पहले एलिस पेरी और कैथरीन फिट्जपैट्रिक ही महिला वनडे में 150 विकेट का आंकड़ा पार कर सकी थीं। फिट्जपैट्रिक 180 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया की सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि पेरी के नाम 166 विकेट हैं। महिला वनडे में शट कुल मिलाकर 150 विकेट लेने वाली दुनिया की 12वीं खिलाड़ी हैं। इस प्रारूप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भारत की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के नाम है, जिन्होंने 255 विकेट हासिल किए हैं।

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड ने चार विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। एश्ले गार्डनर, उपकप्तान ताहलिया मैक्ग्रा और जॉर्जिया वेयरहैम ने भी एक-एक विकेट लिया। बांग्लादेश की टीम 166 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश से रितु मोनी ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 45 रन बनाए। वह टीम की एकमात्र बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने 30 से अधिक रन बनाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।