महिला एफआईएच प्रो लीग : दीपिका के गोल से जर्मनी के खिलाफ भारत की जीत
स्टार ड्रैग फ्लिकर दीपिका के गोल से भारत ने एफआईएच महिला प्रो लीग हॉकी मैच में शनिवार को जर्मनी को रिटर्न चरण में 1-0 से हराया। दीपिका ने 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। @FIH_Hockey जर्मनी ने शुक्रवार को भारत…

स्टार ड्रैग फ्लिकर दीपिका के गोल से भारत ने एफआईएच महिला प्रो लीग हॉकी मैच में शनिवार को जर्मनी को रिटर्न चरण में 1-0 से हराया। दीपिका ने 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा।

जर्मनी ने शुक्रवार को भारत को 4-0 से हराया था। भारत को 24 फरवरी को नीदरलैंड से खेलना है। पिछले मैच में हार के बाद भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार शुरूआत की। कप्तान सलीमा टेटे ने बायें फ्लैंक से सुनेलिटा टोप्पो के पास पर अच्छा प्रयास किया लेकिन गोल में नहीं बदल सकी।
आक्रामक खेल का फायदा भारत को जल्दी ही मिला और 12वें मिनट में नेहा ने पहला पेनल्टी कॉर्नर बनाया जिसे दीपिका ने गोल में बदला। यह दीपिका का 26वां अंतरराष्ट्रीय गोल था।
भारतीयों ने तेज रफ्तार हॉकी से जर्मन टीम पर दबाव बनाये रखा। पहले दो क्वार्टर में दीपिका ने शानदार खेल दिखाते हुए कोच हरेंद्र सिंह के भरोसे को सही साबित कर दिखाया। भारत को 31वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन दीपिका का शॉट दाहिने पोस्ट से टकरा गया।
इसके बाद जर्मन टीम ने जवाबी हमले में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर बनाये लेकिन गोल नहीं हो सका। चौथे क्वार्टर में जर्मनी को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर बिछू देवी खारीबम ने शानदार बचाव किया। जर्मनी को आखिरी सीटी बजने से सात मिनट पहले बराबरी का फिर मौका मिला लेकिन पेनल्टी कॉर्नर पर लीना मिचील का शॉट बाहर से निकल गया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
