द इंडियन व्यू

महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगी मुनीबा अली

Poonam Kumari
October 27, 2026
2 min read
महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगी मुनीबा अली

लाहौर । विकेटकीपर बल्लेबाज मुनीबा अली नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात के अजमान में होने वाली आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगी। नियमित कप्तान फातिमा सना की अनुपस्थिति में मुनीबा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। फातिमा महिला बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेलने की प्रतिबद्धता के कारण इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी।

इस साल दूसरी बार मुनीबा को फातिमा की जगह पाकिस्तान की कप्तानी करने का मौका मिला है। इससे पहले उन्होंने जुलाई में श्रीलंका दौरे पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में टीम की अगुआई की थी। उस समय फातिमा इंग्लैंड की द हंड्रेड प्रतियोगिता में बर्मिंघम फीनिक्स की ओर से खेल रही थीं। व्यक्तिगत कारणों से एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं लेने वाली मुनीबा इस टूर्नामेंट के जरिए वापसी करेंगी।

बल्लेबाज आयशा जफर को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। एशियाई खेलों में शामिल रही ऑलराउंडर आलिया रियाज और तेज गेंदबाज हुमा बिलाल को टीम में जगह नहीं मिली है। फातिमा की अनुपस्थिति को छोड़ दें, तो 14 सदस्यीय टीम लगभग वही है, जिसने एशियाई खेलों से पहले महिला एशिया कप में हिस्सा लिया था। एशिया कप टीम में शामिल रहीं वहीदा अख्तर और सदफ शमास को भी इस बार टीम में जगह दी गई है। ये दोनों एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा नहीं थीं।

पाकिस्तान की टीम छह नवंबर को लाहौर में एकत्रित होगी। इसके बाद सात से नौ नवंबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के बाद टीम संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना होगी। दस टीमों की यह प्रतियोगिता 12 नवंबर से शुरू होगी।

महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी-2026 के लिए पाकिस्तान की टीम:

मुनीबा अली (कप्तान), आयशा जफर (उपकप्तान), ईमान नसीर, ऐमन फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, नशरा संधू, सदफ शमास, साइरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।