महाेबा सड़क हादसे में पांच की माैत, तीन घायल
महोबा : उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर सोमवार दोपहर को एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। मुख्यमंत्री याेगी…

महोबा : उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर सोमवार दोपहर को एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने मृतकाें के शाेक संतप्त परिजनाें के प्रति अपनी शाेक संवेदना व्यक्त की है और घायलाें के शीघ्र स्वास्थ हाेने की कामना की है।
पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली चरखारी के बगरोन गांव से कुछ लोग बहू को विदा कराने के लिए ननौरा गांव जा रहे थे। गांव के पास ही कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक व कार सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है, जबकि तीन लोग घायल है। घटना की जानकारी पर पहुंची श्रीनगर काेतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
