यूपी की मजबूत शुरुआत के बाद महाराष्ट्र केसरी की वापसी, स्कोर 3–2
नोएडा : प्रो रेसलिंग लीग 2026 के मैच 9 में महाराष्ट्र केसरी ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के हाफ वेस्टेज पर यूपी डोमिनेटर्स के खिलाफ 3–2 की करीबी बढ़त हासिल कर ली। तालिका में शीर्ष पर रहते हुए तीन में…

नोएडा : प्रो रेसलिंग लीग 2026 के मैच 9 में महाराष्ट्र केसरी ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के हाफ वेस्टेज पर यूपी डोमिनेटर्स के खिलाफ 3–2 की करीबी बढ़त हासिल कर ली।
तालिका में शीर्ष पर रहते हुए तीन में से दो मुकाबले जीतकर उतरी यूपी डोमिनेटर्स ने मजबूत शुरुआत की, लेकिन महाराष्ट्र केसरी ने लगातार तीन जीत दर्ज कर मुकाबले की दिशा अपने पक्ष में मोड़ दी।
यूपी डोमिनेटर्स ने 86 किग्रा पुरुष वर्ग में बढ़त बनाई, जहां मिखाइलोववासिल ने अमित के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए शुरुआती दबाव को झेलने के बाद लगातार टेकडाउन और टर्न-एंड-एक्सपोज़र मूव्स के जरिए 15–3 से जीत दर्ज की।
इसके बाद 57 किग्रा महिला वर्ग में अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियन तपस्या गहलावत ने मनीषा भनवाला के खिलाफ दमदार वापसी करते हुए टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। पावर मिनट के दौरान निर्णायक टेकडाउन और टर्न के साथ गहलावत ने हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 12–9 से जीत हासिल की।
महाराष्ट्र केसरी को कप्तान रॉबर्ट बारान ने हेवीवेट वर्ग में वापसी दिलाई। बारान ने मुकाबले पर नियंत्रण बनाए रखते हुए समय पर टेकडाउन और अंतिम चरण में निर्णायक एक्सपोज़र के जरिए जसपूरण सिंह को 10–2 से हराकर टीम का खाता खोला।
इसके बाद 74 किग्रा पुरुषवर्ग में यश ने धैर्य पूर्ण प्रदर्शन करते हुए पुश-आउट्स और एक्टिविटी पॉइंट्स का फायदा उठाया और अंतिम क्षणों में टेकडाउन लगाकर 5–2 से जीत दर्ज की, जिससे स्कोर 2–2 से बराबर हो गया।
65 किग्रा पुरुष वर्ग में महाराष्ट्रकेसरी ने पहली बार बढ़त बनाई। तेवान्यानवाज़गन ने विशाल कालीरमन के खिलाफ कड़े मुकाबले में पहले साफ टेकडाउन के साथ बढ़त ली, दूसरे पीरियड में रमन की वापसी का जवाब दिया और अंत में निर्णायक टेकडाउन के साथ 4–3 से जीत दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
