द इंडियन व्यू

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर

गढ़चिरौली : नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के एटापल्ली तहसील के जांबिया गट्टा वन क्षेत्र में बुधवार को मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गयीं।…

Ragwendra P Singh
September 17, 2025
2 min read
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर

गढ़चिरौली : नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के एटापल्ली तहसील के जांबिया गट्टा वन क्षेत्र में बुधवार को मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गयीं। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक अत्याधुनिक एके-47 राइफल और एक पिस्तौल बरामद की गयी।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि गढ़चिरौली जिले की एटापल्ली तहसील के अंतर्गत मौजा मोडस्के के जंगलों में गट्टा दलम के कुछ नक्सली छिपे हुए हैं। इस गुप्त सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्य साई कार्तिक के नेतृत्व में सी-60 बल की पांच टुकड़ियां अहेरी से रवाना की गईं।

अभियान के दौरान गट्टा-जांबिया की पुलिस टुकड़ी और सीआरपीएफ की 191वीं बटालियन की ई कंपनी ने जंगल को बाहर से घेर लिया। जैसे ही पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया, छिपे हुए नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ थमने के बाद पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए। घटनास्थल से एक स्वचालित एके-47 राइफल, एक आधुनिक पिस्तौल, बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस और नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया। क्षेत्र में फिलहाल नक्सल विरोधी अभियान जारी है।------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।