महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में दो लाख का इनामी माओवादी गिरफ्तार
मुंबई : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस टीम ने दो लाख रुपये के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया है। इस इनामी माओवादी की पहचान शंकर भीमा महाका के रुप में की गई है। गढ़चिरौली जिले के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने रविवार…

मुंबई : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस टीम ने दो लाख रुपये के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया है। इस इनामी माओवादी की पहचान शंकर भीमा महाका के रुप में की गई है।
गढ़चिरौली जिले के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस टीम जिले के भामरागढ़ तहसील के ताडग़ांव जंगल में पुलिस और सुरक्षा बल जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालात में एक शख्स को पकड़ा और उससे पूछताछ शुरु की। इस पूछताछ में पता चला कि वह कुख्यात माओवादी शंकर महाका है। वह भामरागढ़ दलम का सदस्य है और 2016 से माओवादी संगठन में सक्रिय है। शुरुआत में उसने जन मिलिशिया में काम किया, लेकिन 2021 से वह सीधे दलम में शामिल हो गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में पता चला कि पिछले कुछ वर्षों में वह पुलिस की जानकारी जुटाने के अलावा कई विध्वंसक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल रहा है। शंकर के खिलाफ चार गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें मुख्य मामला 2022 में धोधराज-इरपनार मार्ग पर पेनगुंडा सडक़ निर्माण कार्य के दौरान 19 वाहनों में आग लगाने का है। इसमें 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसके अलावा, 2023 में पेनगुंडा के एक निर्दोष नागरिक की हत्या और दो अन्य अपराधों में भी वह शामिल था। वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा जांच के तहत एक हत्या के मामले में वांछित आरोपित भी था। उन्होने बताया कि गढ़चिरौली पुलिस बल के प्रभावी माओवादी विरोधी अभियान में 2022 से अब तक 109 उग्र माओवादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
