द इंडियन व्यू

महाराष्ट्र के कोलाबा में नौसैनिक के घर से ४ शव बरामद होने से सनसनी

मुंबई : महाराष्ट्र के कोलाबा स्थित नेवी नगर में भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चों के घर पर मृत पाए जाने से सनसनी फैल गई। बच्चों की उम्र दो महीने और तीन साल बताई गई है। नेवीनगर पुलिस ने चारों शव…

Ragwendra P Singh
August 16, 2026
2 min read
महाराष्ट्र के कोलाबा में नौसैनिक के घर से ४ शव बरामद होने से सनसनी

मुंबई : महाराष्ट्र के कोलाबा स्थित नेवी नगर में भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चों के घर पर मृत पाए जाने से सनसनी फैल गई। बच्चों की उम्र दो महीने और तीन साल बताई गई है। नेवीनगर पुलिस ने चारों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को नेवीनगर में स्थित नेवी क्वार्टर से एक नाविक, उसकी पत्नी और दो बच्चों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नाविक के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, दोनों बच्चों की मौत की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं। प्रथम दृष्टया आशंका है कि बच्चों की मौत जहर दिए जाने से हुई हो सकती है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए हैं और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांचकर्ता परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।भारतीय नौसेना ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि कोलाबा के नेवी नगर में एक नौसैनिक अपने परिवार के साथ 15 अगस्त को घर पर मृत पाए गए। नौसेना ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और नौसेना जांच में हरसंभव सहयोग कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।