द इंडियन व्यू

'महान खिलाड़ी की यही पहचान है', सूर्यकुमार ने ओमान के खिलाड़ियों को दिए टिप्स, लोगों ने सोशल मीडिया पर कही ऐसी बातें

ओमान के खिलाफ भारत ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखा. टी20 एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने 21 रनों से मैच जीत लिया. मुकाबला समाप्त होने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ओमान टीम के साथ…

Ragwendra P Singh
September 20, 2025
2 min read
'महान खिलाड़ी की यही पहचान है', सूर्यकुमार ने ओमान के खिलाड़ियों को दिए टिप्स, लोगों ने सोशल मीडिया पर कही ऐसी बातें

ओमान के खिलाफ भारत ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखा. टी20 एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने 21 रनों से मैच जीत लिया. मुकाबला समाप्त होने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ओमान टीम के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए नजर आए. इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए. कई लोगों ने सूर्या के इस व्यवहार की जमकर सराहना की.

सूर्या ने साझा किया अपना अनुभव
सूर्यकुमार यादव काफी चर्चाओं में हैं. वह ओमान के विरुद्ध एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में बल्लेबाजी के लिए नहीं आए. साथ ही मैच के बाद 35 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी विपक्षी खिलाड़ियों को कुछ अहम टिप्स देते हुए दिखाई दिए. बीसीसीआई ने इसका वीडियो अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर साझा भी किया. इसमें सूर्या ओमान टीम के साथ खड़े हैं. उन्होंने ओमान के फाइटबैक की काफी सराहना भी की.

लोगों ने एक्स पर कही ऐसी बातें
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर 'भानु' नाम के यूजर ने सूर्यकुमार यादव को लेकर कहा, "कैप्टन सूर्या का एक महान कार्य". वही 'प्रशांत यादव' का कहना था, "कप्तान ऐसा ही होना चाहिए जिससे विपक्षी टीम भी कुछ सीख के जाए". एक अन्य यूजर 'अंकुर सिंह' ने कमेंट में लिखा, "महान खिलाड़ी की यही पहचान है". 'मारिया अरशद' ने कहा, "बहुत अच्छी खेल भावना".

भारत को मिली धमाकेदार जीत
इस मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले खेलने आई इस टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन बनाए. संजू सैमसन के बल्ले से 56 रनों की पारी निकली. जवाब में ओमान निर्धारित ओवरों में 4 विकेट पर 167 रन ही बना सकी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।